• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया जिला अस्पताल में लगी आग, धुएं का गुबार देख मरीजों और परिजनों में मचा हड़कंप, दमकल विभाग ने मोर्चा संभाला

अस्पताल के किस हिस्से में आग लगी और इससे कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। दमकल कर्मियों की कार्रवाई के बाद स्थिति स्पष्ट होन...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 11:02:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 11:49:37 PM (IST)
उमरिया जिला अस्पताल में लगी आग, धुएं का गुबार देख मरीजों और परिजनों में मचा हड़कंप, दमकल विभाग ने मोर्चा संभाला
अस्पताल से बाहर निकलकर बैठे मरीज और उनके परिजन। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. मरीजों और परिजनों में मची अफरा-तफरी
  2. ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट की आशंका
  3. दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। जिला अस्पताल में अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना सामने आई है। आग अस्पताल के पूरे भवन में नहीं फैली, बल्कि एक हिस्से तक सीमित रहने की जानकारी है।

अफरा-तफरी की स्थिति बन गई

घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। धुआं उठता देखकर बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन अस्पताल से बाहर निकलकर प्रांगण में आ गए।

दमकल वाहन मौके पर पहुंचा

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ था

अपुष्ट सूत्रों के अनुसार अस्पताल परिसर में स्थित ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसके बाद आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आग लगने की वास्तविक वजह और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही सामने आएगा।

सिविल सर्जन बोले- सभी मरीज सुरक्षित

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. केसी सोनी ने बताया कि आग की घटना विद्युत उपकरण तक ही सीमित रही। आग अस्पताल के अंदर और किसी भी वार्ड तक नहीं पहुंची। ट्रांसफार्मर का पैनल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन अस्पताल में भर्ती सभी मरीज पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही

उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन उन्हें कुछ वार्डों से बाहर निकाला गया था। धुएं के कारण घुटन की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही, लेकिन आग पर नियंत्रण होने से अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।


किसी मरीज के घायल होने की सूचना नहीं

फिलहाल, इस घटना में किसी मरीज के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रांसफार्मर के पैनल में विस्फोट से विद्युत उपकरण को हुए नुकसान के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती गई।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में खड़ी कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी