• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया में कंटीली फेंसिंग में फंसे जंगली सूअर को निकालने पहुंचे वनकर्मियों पर हमला

वन विभाग की टीम द्वारा जंगली सूअर को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई की जा रही थी। ऐसे में इस तरह के अभियानों में अतिरिक्त सतर्कता और सुरक्षा उपकरणों का ...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 04:03:33 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 04:03:33 PM (IST)
उमरिया में कंटीली फेंसिंग में फंसे जंगली सूअर को निकालने पहुंचे वनकर्मियों पर हमला
अस्पताल में भर्ती वनकर्मी। नईदुनिया

HighLights

  1. निकलते समय जंगली सूअर अचानक उग्र हो गए
  2. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
  3. हाथ, पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। जिले के बिलाईकाप क्षेत्र में कंटीली फेंसिंग में फंसे जंगली सूअर को रेस्क्यू करते समय दो वनकर्मी घायल हो गए। घायलों में वनरक्षक उमेश सिंह और शैलेंद्र सिंह शामिल हैं। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

वनकर्मियों पर हमला कर दिया

जानकारी के अनुसार बिलाईकाप क्षेत्र में एक जंगली सूअर कंटीले तारों की फेंसिंग में बुरी तरह फंस गया था। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने सूअर को सुरक्षित तरीके से तारों से निकालने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान फेंसिंग से बाहर निकलते समय जंगली सूअर अचानक उग्र हो गया और उसने वनकर्मियों पर हमला कर दिया।


वनकर्मियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई

हमले में वनरक्षक उमेश सिंह को हाथ, पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। वहीं शैलेंद्र सिंह भी घायल हुए हैं। अचानक हुए हमले से मौके पर मौजूद वनकर्मियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि टीम ने स्थिति को संभालते हुए घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

वनरक्षक उमेश सिंह ने बताया कि जंगली सूअर कंटीले तारों में इस तरह उलझा हुआ था कि उसे निकालने के लिए काफी नजदीक जाना पड़ा। रेस्क्यू के दौरान जैसे ही उसे तारों से बाहर निकालने का प्रयास किया गया, उसने अचानक हमला कर दिया। उसके हमले से शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है।

कर्मचारियों के उपचार की व्यवस्था कराई

वन विभाग की टीम द्वारा जंगली सूअर को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई की जा रही थी। वन्यजीवों के रेस्क्यू के दौरान उनकी अचानक आक्रामक प्रतिक्रिया का खतरा बना रहता है। घटना के बाद वन विभाग ने घायल कर्मचारियों के उपचार की व्यवस्था कराई है।

यह भी पढ़ें- फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका खारिज, कहा-लंबे समय तक दूर रहने मात्र से नहीं होते अलग