
नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारी को पेंशन मिलना उसका अधिकार है, लेकिन उमरिया में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सेवानिवृत्त पटवारी की पेंशन का भुगतान करीब 26 साल बाद भी नहीं हो सका।
अब पति के लापता होने के बाद उनकी पत्नी गुलाबबाई मिश्रा अपने और परिवार के अधिकार के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं। जनसुनवाई से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक गुहार लगाने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली है।
रामकरण मिश्रा तहसीलदार बांधवगढ़ कार्यालय में पटवारी के पद पर पदस्थ थे। वे 31 दिसंबर 2000 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पेंशन के लिए संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा रीवा संभाग ने 12 जून 2001 को पीपीओ भी जारी कर दिया था। इसके बावजूद कोषालय में उपस्थिति और बैंक संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण उनकी पहली पेंशन का भुगतान नहीं हो सका।
अब गुलाबबाई के दस्तावेज संचालक पेंशन, भविष्य निधि एवं बीमा भोपाल को भेजे गए हैं। इनमें पीपीओ, गुमशुदगी रिपोर्ट, बैंक पासबुक और अन्य आवश्यक अभिलेख शामिल हैं।
शिकरण की राशि जारी करने का अनुरोध किया गया है। विडंबना यह है कि 26 साल पहले स्वीकृत पेंशन का लाभ कर्मचारी को नहीं मिला और अब उनकी पत्नी अपने अधिकार के लिए भटक रही हैं।
यह भी पढ़ें- जबलपुर कलेक्टर का खौफ नहीं, नगर निगम के बाबू ने आरोपी को दी पाॅक्सो पीड़िता की गोपनीय जानकारी