• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया के कोयलारी शासकीय विद्यालय में एलबेंडाजोल की गोली खाने के बाद तबीयत बिगड़ी

चिकित्सकों के अनुसार एलबेंडाजोल के बाद ऐसी शिकायतें हो सकती हैं, हालांकि बच्चों की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 08:47:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 08:47:41 PM (IST)
उमरिया के कोयलारी शासकीय विद्यालय में एलबेंडाजोल की गोली खाने के बाद तबीयत बिगड़ी
जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नईदुनिया

HighLights

  1. सभी ने चक्कर, उल्टी और मितली की शिकायत की
  2. स्कूल प्रबंधन ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी
  3. अस्पताल में बच्चों के परिजनों की भीड़ जुट गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम कोयलारी स्थित शासकीय विद्यालय में एलबेंडाजोल की टैबलेट खाने के बाद कई छात्रों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। छात्रों ने चक्कर, उल्टी और मितली की शिकायत की, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर

एंबुलेंस की मदद से प्रभावित छात्र-छात्राओं को जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद अस्पताल में बच्चों के परिजनों की भीड़ जुट गई। चिकित्सकों द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


चिकित्सकीय आकलन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी

बताया गया कि एलबेंडाजोल की गोली खाने के बाद कुछ बच्चों को चक्कर, उल्टी और मितली जैसी शिकायतें हुईं। हालांकि, छात्रों की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह जांच और चिकित्सकीय आकलन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल है

उन्होंने बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिकित्सकों से जानकारी ली। फिलहाल सभी प्रभावित बच्चों का उपचार जारी है और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में उनकी स्थिति का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

बीमार होने वाले बच्चे

ग्राम कोयलारी स्थित शासकीय विद्यालय में एलबेंडाजोल की गोली खाने के बाद आठ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने चक्कर, मितली और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय उमरिया पहुंचाया।

चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी

बीमार बच्चों में ओम वंशकार, दीपिका, शिवम यादव, सोनिया बैगा, राधिका बैगा, शशांक यादव, आशीष यादव और सेम लाल यादव शामिल हैं। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में सभी का उपचार जारी है। घटना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के प्लाॅट का एग्रीमेंट कर सेवानिवृत्त पुलिस जवान से हड़पे पांच लाख रुपये, 20 लाख रुपये में हुआ था सौदा