• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया में अस्‍पताल जा रही प्रसूता को रास्ते में हुई प्रसव पीड़ा, 108 एंबुलेंस में गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारी

कहते हैं,जिंदगी आने का अपना ही अंदाज होता है। कभी अस्पताल की चौखट पर तो कभी मुश्किल हालात के बीच।

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 10:15:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 10:15:38 PM (IST)
उमरिया में अस्‍पताल जा रही प्रसूता को रास्ते में हुई प्रसव पीड़ा, 108 एंबुलेंस में गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारी
108 एंबुलेंस के पास जुड़वा बच्चों को गोद में लिए स्‍वजन। सौजन्‍य कर्मी

HighLights

  1. ईएमटी और पायलट की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा सुरक्षित
  2. चिकित्सकों की निगरानी में आवश्यक उपचार जारी है
  3. कर्मियों की तत्परता मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। शनिवार को भावुक कर देने वाला ऐसा ही एक पल उस वक्त सामने आया,जब अस्पताल ले जाते समय 108 एंबुलेंस के भीतर ही जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंज उठी।

प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस को सूचना दी

एंबुलेंस में अचानक प्रसव की स्थिति बनने के बावजूद स्टाफ ने धैर्य और सूझबूझ से प्रसव कराया और जच्चा-बच्चा सुरक्षित रहे। ग्राम पिपरहा निवासी सीमा बैगा पत्नी रामनाथ बैगा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

रास्ते में ही सीमा को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई

सूचना मिलते ही ईएमटी विजय यादव और पायलट हिफाजत खान एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और प्रसूता को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही सीमा को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और एंबुलेंस में ही जुड़वा बच्चों का जन्म हो गया।


तीनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाकर भर्ती कराया गया

अचानक सामने आई इस परिस्थिति में एंबुलेंस स्टाफ ने बिना घबराए आवश्यक प्राथमिक देखभाल उपलब्ध कराई।प्रसव के बाद जच्चा और दोनों नवजात सुरक्षित पाए गए। इसके बाद तीनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाकर भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों की निगरानी में आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

ईएमटी विजय यादव एवं पायलट हिफाजत खान की सराहना

इस मानवीय और जिम्मेदारी भरे कार्य पर सीएमएचओ डॉ.वी.एस.चंदेल और जिला प्रबंधक 108 सत्येंद्र कुमार वर्मा ने ईएमटी विजय यादव एवं पायलट हिफाजत खान की सराहना की।

कर्मियों की तत्परता कई बार मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण

उन्होंने कहा कि आपात परिस्थितियों में 108 एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता कई बार मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होती है।इस घटना ने भी दिखाया कि मुश्किल घड़ी में समय पर मिली मदद कितनी अनमोल होती है।

यह भी पढ़ें- संविदा कर्मियों को 50% आरक्षण का मामला पहुंचा हाई कोर्ट, राज्य सरकार और कर्मचारी चयन मंडल को नोटिस जारी