• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

iphone खरीदने के लिए चुरा लिये मामी के गहने, वारदात में शामिल दोस्त को भी दिलवाया फोन; पुलिस ने पकड़ा तो खुला एक और राज

करने के मामले में चंदिया पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि भांजे आदर्श उर्फ अंशू शर्मा के साथ उसके साथी रामानंद सिंह उर्फ छ...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 09:21:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 09:21:44 PM (IST)
iphone खरीदने के लिए चुरा लिये मामी के गहने, वारदात में शामिल दोस्त को भी दिलवाया फोन; पुलिस ने पकड़ा तो खुला एक और राज
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर आदर्श उर्फ अंशू शर्मा से पूछताछ की। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. भांजे समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
  2. 27 अगस्त को मायके रीवा गई थीं महिला
  3. घर लौटकर आभूषण अलमारी में रख दिए थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। रिश्ते की मामी के घर से करीब 1.55 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी करके जबलपुर गया और जी भरकर ऑनलाइन शॉपिंग की। दोस्‍तों को भी मोबाइल दिलाए।

घर लौटकर आभूषण अलमारी में रख दिए थे

संध्या शर्मा ने बताया कि वह 27 अगस्त को अपने मायके रीवा गई थी। 31 अगस्त की रात करीब 11.30 बजे चंदिया स्थित घर लौटने के बाद उन्होंने अपने पहने हुए आभूषण अलमारी में रख दिए थे।

दिया थाने में अपराध दर्ज किया गया

20 सितंबर को अलमारी खोलने पर एक सोने का मंगलसूत्र, मनचली, झुमकी की जोड़ी, अंगूठी, दो छोटे लॉकेट और चार कंगनों में से एक कंगन गायब मिला। चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत 1.55 लाख रुपये बताई गई। शिकायत पर चंदिया थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर आदर्श उर्फ अंशू शर्मा से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया।

चोरी के बाद तीनों मोटरसाइकिल से जबलपुर गए थे

आरोपी आदर्श ने बताया कि चोरी के बाद तीनों मोटरसाइकिल से जबलपुर गए थे, जहां चोरी के सोने के बदले उसे 70 हजार रुपये मिले। इनमें से 22 हजार रुपये में सेकेंड हैंड आईफोन-11, 10,500 रुपये में साथी रामानंद के लिए वीवो-वाई28 मोबाइल खरीदा गया।


13 हजार रुपये ऑनलाइन खर्च किए गए

350 रुपये की सिम और 13 हजार रुपये ऑनलाइन खर्च किए गए। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आईफोन-11, वीवो-वाई28, पल्सर मोटरसाइकिल और 13 हजार रुपये समेत करीब 1.43 लाख रुपये जब्त किए हैं। कार्रवाई एसपी विजय भागवानी, एएसपी आलोक शर्मा के मार्गदर्शन और एसडीओपी पीएस परस्ते के नेतृत्व में की गई।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में गोल्ड लोन की रिकवरी करने पहुंचे बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, कैंट थाने में कर्मियों का हंगामा