• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

मोटरसाइकिल पर भर-भरकर पहुंचाईं लाड़ली बहनें? CM के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के ककरेली क्षेत्र के गुरुवाही गांव में 14 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को पहुंचाने के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 01:08:21 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 01:08:21 AM (IST)
मोटरसाइकिल पर भर-भरकर पहुंचाईं लाड़ली बहनें? CM के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा
CM के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा

HighLights

  1. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लोगों को लाने लगाया मोटरसाइकिलों का बिल
  2. 20 हजार 700 रुपये के खर्च पर उठे सवाल, सीईओ ने जांच कराने की बात कही
  3. उमरिया जिले की ग्राम पंचायत धनवाही का मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। ककरेली क्षेत्र के गुरुवाही गांव में 14 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को पहुंचाने के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। धनवाही ग्राम पंचायत ने परिवहन में लगे पांच वाहनों के बिल लगाकर 20 हजार 700 रुपये का भुगतान दर्शाया। लेकिन बिल पर दर्ज दो नंबरों की पड़ताल करने पर वह मोटरसाइकिलों के पाए गए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या मोटर साइकिलों से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। उन्होंने लाडली बहना योजना की किश्त भी जारी की थी। हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित पंचायतों को दी गई थी। धनवाही पंचायत ने एमपी-17-जेडए-1482 और एमपी-54-जेडसी-1817 नंबरों के बिलों पर तीन हजार से 4 हजार 900 रुपये तक का भुगतान दर्शाया है।


यह भी पढ़ें- 'लाडली बहना' पर मंत्रियों के अलग सुर, एक की 'हां' दूसरे का तुरंत रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोलने से इनकार, कांग्रेस बोली- भ्रम फैला रही सरकार

पंचायत सचिव शिखा गुप्ता ने कहा कि अभी भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, जब टू-व्हीलर ले ही नहीं गए तो उसका भुगतान क्यों करेंगे। उन्होंने सरपंच से जानकारी लेकर मामला दिखवाने की बात कही। वहीं जनपद पंचायत करकेली के सीईओ डा. प्रभांशु सिंह ने मामले की जांच कराने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि टू-व्हीलर कामर्शियल वाहन नहीं हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।