• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया के लालपुर आवास में पीआईयू के इंजीनियर दिलीप टेकाम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उनकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई।

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 09:22:16 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 09:22:16 PM (IST)
उमरिया के लालपुर आवास में पीआईयू के इंजीनियर दिलीप टेकाम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
पीआईयू विभाग में पदस्थ अधिकारी ई. दिलीप सिंह टेकाम की जीवित अवस्‍था की फोटो। सौजन्‍य पुलिस

HighLights

  1. रात में सोने चले गए, लेकिन सुबह उठे ही नहीं
  2. पुलिस ने अभी मौत की वजह की पुष्टि नहीं की
  3. आवाज नहीं आई, मोबाइल भी बंद बता रहा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। पीआईयू विभाग में पदस्थ अधिकारी इंजीनियर दिलीप सिंह टेकाम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह शहर के लालपुर स्थित आवास में रहते थे। वह अपने कमरे में सोने चले गए थे, लेकिन मंगलवार सुबह उठे नहीं।

आवास पर पहुंचकर कई बार दरवाजा खटखटाया

सुबह से ही विभाग के कर्मचारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उनका मोबाइल फोन भी बंद बताया गया।

प्रयास के बावजूद दरवाजा नहीं खुला

दिनभर प्रयास के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो शाम को उनके ड्राइवर ने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। इसके बाद देर शाम पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर स्थिति का जायजा लिया।


दिलीप सिंह टेकाम शराब का सेवन करते थे

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। बताया जा रहा है कि दिलीप सिंह टेकाम शराब का अत्यधिक सेवन करते थे।

संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही

प्रारंभिक तौर पर शराब के सेवन को उनकी मौत से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

कर्मचारियों और परिचितों में शोक का माहौल

दिलीप टेकाम के निधन की खबर से पीआईयू विभाग के कर्मचारियों और परिचितों में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को सूचना देने के साथ ही घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में शर्मिंदगी से बचने के लिए उठाया आत्मघाती कदम, घटना की जानकारी गांव में फैल गई थी