• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया में सीएम के दौरे से पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस, काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी

उमरिया जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह अंबुज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले में आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी।

By SanjayKumar SharmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 07:48:16 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 07:56:30 AM (IST)
उमरिया में सीएम के दौरे से पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस, काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी
युवा कांग्रेस अध्यक्ष के घर में मौजूद पुलिसकर्मी।

HighLights

  1. लगभग दो दर्जन पुलिसकर्मियों ने उनके घर को अपने घेरे में ले लिया
  2. पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया
  3. अनुराग सिंह अंबुज ने कहा कि उन्हें होम अरेस्ट किया जा सकता है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उमरिया जिले के दौरे से पहले पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह अंबुज के निवास पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस पहुंच गई। देखते ही देखते लगभग दो दर्जन पुलिसकर्मियों ने उनके घर को अपने घेरे में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के घर के सामने बरामदे में बैठने की भी जानकारी सामने आई है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह अंबुज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले में आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के बाद पुलिस की सक्रियता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है।


पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

अनुराग सिंह अंबुज के निवास पर इतनी सुबह पुलिस बल पहुंचने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस किस उद्देश्य से उनके घर पहुंची और वहां तैनाती के पीछे क्या कारण है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

naidunia_image

वहीं, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह अंबुज का कहना है कि परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्हें होम अरेस्ट किया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई को उनकी प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की योजना से जोड़कर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष के घर पुलिस की मौजूदगी ने जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और युवा कांग्रेस अपने घोषित विरोध प्रदर्शन को लेकर आगे क्या कदम उठाती है।

यह भी पढ़ें- सीएम के आने से पहले उमरिया में कांग्रेस नेताओं को नोटिस, 100 से ज्यादा पर कार्रवाई की तैयारी