• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

मध्य प्रदेश में बाघों के ठिकानों पर बजेगी शहनाई, बांधवगढ़ बना डेस्टिनेशन वेडिंग का नया ठिकाना

बांधवगढ़ का जंगल अब सिर्फ बाघों के दीदार और रोमांचक टाइगर सफारी के लिए ही नहीं, बल्कि सात फेरों का गवाह बनने के लिए भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।

By SanjayKumar SharmaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 09:12:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 09:13:32 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मध्य प्रदेश में बाघों के ठिकानों पर बजेगी शहनाई, बांधवगढ़ बना डेस्टिनेशन वेडिंग का नया ठिकाना
बांधवगढ़ बना डेस्टिनेशन वेडिंग का नया ठिकाना। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. नवंबर महीने में रिसार्ट में 12 शादियों की बुकिंग
  2. विवाह की विभिन्न रस्मों की व्यवस्था एक ही परिसर में
  3. जंगल की शांति और वन्यजीवों की सुरक्षा भी जरूरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। बांधवगढ़ का जंगल अब सिर्फ बाघों के दीदार और रोमांचक टाइगर सफारी के लिए ही नहीं, बल्कि सात फेरों का गवाह बनने के लिए भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।

शहरों की भीड़भाड़, शोरगुल और पारंपरिक विवाह आयोजनों से हटकर अब लोग बाघों के साम्राज्य से लगे खूबसूरत रिसार्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं।

नवंबर महीने में रिसार्ट में 12 शादियों की बुकिंग

प्राकृतिक सौंदर्य, जंगल के शांत वातावरण और खास मेहमानों के बीच विवाह समारोह आयोजित करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बांधवगढ़ से लगे राजस्व क्षेत्र के जंगल में करीब 50 छोटे-बड़े रिसार्ट हैं, जहां शादियां हो रही हैं। नवंबर महीने में रिसार्ट में 12 शादियों की बुकिंग हो चुकी है। पिछले साल करीब 50 शादियां हुई थीं।

विवाह की विभिन्न रस्मों की व्यवस्था एक ही परिसर में

सीमित मेहमान, खास अंदाज डेस्टिनेशन वेडिंग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अनावश्यक भीड़ और दिखावे के बजाय परिवार के करीबी सदस्यों और चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया जाता है। रिसार्ट में ठहरने, भोजन, सजावट और विवाह की विभिन्न रस्मों की व्यवस्था एक ही परिसर में हो जाती है।


समारोह कम खर्च और बिना तामझाम के

बड़े शहरों में होने वाले भव्य आयोजनों की तुलना में समारोह कम खर्च और बिना तामझाम के हो जाता है। प्राकृतिक वातावरण में विवाह की यादों को खास बनाने की चाह रखने वाले परिवारों को यह विकल्प पसंद आ रहा है। इस बढ़ते चलन से बांधवगढ़ के पर्यटन व्यवसाय को नया अवसर मिल रहा है।

रिसार्ट में कमरों की बुकिंग के साथ खानपान, सजावट, स्थानीय परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े लोगों को भी काम मिल रहा है।

जंगल की शांति और वन्यजीवों की सुरक्षा भी जरूरी

जंगल से लगे ये रिसार्ट राजस्व क्षेत्र में आते हैं। इसलिए इन्हें आयोजन की अनुमति नहीं लेनी होती। हालांकि वैवाहिक आयोजनों में संगीत, डीजे, रोशनी और मेहमानों की आवाजाही से वन क्षेत्र के शांत वातावरण में कोलाहल बढ़ने की आशंका रहती है।

ऐसे में जरूरी है कि ध्वनि प्रदूषण, तेज रोशनी और अन्य गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जाए। वन्यजीवों के प्राकृतिक रहवास और उनकी दिनचर्या प्रभावित न हो।

जंगल से लगे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें

बता दें कि बाघ समेत अन्य वन्यजीव इन स्थानों पर दिखाई देते रहे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डॉयरेक्टर डॉ. अनुपम सहाय ने कहा कि रिसार्ट संचालकों को सामूहिक निर्देश जारी किए जाते हैं कि वे जंगल से लगे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें।

वहीं मानपुर एसडीएम हरनीत कौर कलसी ने कहा कि राजस्व क्षेत्र में संचालित रिसार्ट में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ समय-समय पर नोटिस जारी किए जाते हैं। उन्हें चेताया जाता है कि नियमों का उल्लंघन न करें।

यह भी पढ़ें- 'पुजारी', 'मिस्टर इंडिया' और 'मौसी मां'... जानिए टाइगर स्टेट MP के जंगलों के उन बाघों की दास्तान, जिनके मिजाज और नाम हैं अनोखे

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।