• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

विदिशा के गंजबासौदा पटाखा बाजार में आग का तांडव: चार दुकानें और तीन वाहन खाक, टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के विदिशा स्थित गंजबासौदा में गुरुवार शाम एक पटाखा बाजार में आग भड़कने से अफरा-तफरी मच गई। बरेठ मार्ग पर नए बस स्टैंड के समीप प्रशासनिक अनुमति से संचालित पटाखा मंडी में यह हादसा शाम करीब छह बजे हुआ।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 08:49:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 08:52:53 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
विदिशा के गंजबासौदा पटाखा बाजार में आग का तांडव: चार दुकानें और तीन वाहन खाक, टला बड़ा हादसा
पटाखा बाजार में भड़की आग

नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा स्थित गंजबासौदा में गुरुवार शाम एक पटाखा बाजार में आग भड़कने से अफरा-तफरी मच गई। बरेठ मार्ग पर नए बस स्टैंड के समीप प्रशासनिक अनुमति से संचालित पटाखा मंडी में यह हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। एक प्रतिष्ठान से शुरू हुई लपटों ने देखते ही देखते आसपास की तीन अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की विकरालता देख बाजार में मौजूद खरीदारों और दुकानदारों में भगदड़ की स्थिति बन गई।

दमकल अमले ने पाया काबू, प्रशासनिक अमला और कलेक्टर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशामक दल वाहनों सहित मौके के लिए रवाना हुआ। सघनता के कारण दमकल को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब बीस मिनट का समय लगा, जिसके बाद मशक्कत कर आग को पूरी तरह बुझा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में कोई हताहत नहीं हुआ और जनहानि टल गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल तैनात किया गया और कुछ ही देर में कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने भी घटनास्थल का दौरा कर नुकसान व सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया।


शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी, चार दुकानें और तीन गाड़ियां खाक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग राकेश प्रजापति की दुकान से शुरू हुई। दुकानदार का कहना है कि बिजली के बल्ब होल्डर में स्पार्किंग होने से उठी चिंगारी पटाखों पर गिरी, जिसने तेजी से आग का रूप ले लिया। इस हादसे में कुल चार दुकानों का सामान पूरी तरह जल गया, जबकि पास खड़े दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटर भी आग की भेंट चढ़ गए। प्रशासन ने इस स्थल पर 257 दुकानों के संचालन की अनुमति दी थी, जिनमें से लगभग सौ दुकानें संचालित हो रही थीं।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में सात जजों की नियुक्ति पर विवाद, हाई कोर्ट में सामाजिक प्रतिनिधित्व की हुई तीखी बहस

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।