• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

विदिशा में प्रिंसिपल ने बच्ची को उठाकर फेंका, धामनोद स्कूल की घटना का वीडियो वायरल

विदिशा के धामनोद स्कूल के संकुल प्राचार्य कमल सिंह मीणा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे बच्ची को उठाकर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। स्कूटी-लैपटॉप योजना का लाभ दिलाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप

By Ajay JainEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 12:26:17 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 12:26:17 PM (IST)
विदिशा में प्रिंसिपल ने बच्ची को उठाकर फेंका, धामनोद स्कूल की घटना का वीडियो वायरल
प्राचार्य कमल सिंह मीणा वीडियो में बच्ची को उठाकर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. स्कूल परिसर में तीन साल की बच्ची को फेंकने का वीडियो वायरल
  2. स्कूटी-लैपटॉप योजना का लाभ दिलाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप
  3. वीडियो डिलीट करने का दबाव और धमकी देने का दावा

नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। जिले की ग्यारसपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले धामनोद स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संकुल प्राचार्य पर एक मासूम बच्ची के साथ मारपीट और युवक को हत्या के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगे हैं।

इंटरनेट मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही है। यह वीडियो करीब एक महीने पुराना बताया गया है। वीडियो में प्राचार्य स्कूल परिसर में खेल रही बच्ची को उठाकर फेंकते दिखाई दे रहे हैं।


रिश्वत मांगने का आरोप

मामला ग्राम हैदरगढ़ अंतर्गत धामनोद स्कूल का है। यहां पदस्थ संकुल प्राचार्य कमल सिंह मीणा पर गांव के युवक खुमान सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि कक्षा 12वीं में प्रथम आने वाली छात्रा को सरकारी योजना के तहत स्कूटी और लैपटॉप मिलना था।

इसका लाभ जल्द दिलाने के बदले प्राचार्य द्वारा रिश्वत मांगे जाने का आरोप है। युवक ने कथित रूप से रिश्वत मांगने का वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो को डिलीट करने के लिए प्राचार्य उस पर दबाव बना रहे थे।

यह भी पढ़ें- भोपाल: रिटायर्ड टीएंडसीपी संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर लोकायुक्त का केस, आय से अधिक संपत्ति मिली

वीडियो हटाने का बनाया दबाव

युवक के मुताबिक, वीडियो हटाने से मना करने पर प्राचार्य ने स्कूल परिसर में खेल रही खुद की 3 साल की बच्ची को उठाकर फेंक दिया। जिसे उन्होंने झेल लिया।इसके बाद बच्ची को जान से मारने और उन्हें हत्या के झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी।

खुमान का कहना है कि उन्होंने डर कर रिश्वत मांगने वाला वीडियो डिलीट कर दिया। इस वीडियो की जानकारी भी उन्होंने अब मीडिया को दी। इस घटना का वीडियो मामला आने के बाद जिला शिक्षाधिकारी एनके अहिरवार ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।