
नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। जिले के करारिया थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटे द्वारा अपनी ही बहन से दुष्कर्म किए जाने के बाद लोक-लाज और शर्मिंदगी में पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की रात उपचार के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया।
करारिया थाना अंतर्गत पिछले दिनों एक भाई द्वारा अपनी ही बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस शर्मनाक घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इधर, पिछले दिनों दुष्कर्म पीड़ित बहन ने एक बच्ची को जन्म दिया था, हालांकि जन्म के बाद बच्ची की मौत हो गई थी। इस पूरे घटनाक्रम और पारिवारिक शर्मिंदगी से आहत होकर पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार की रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- 6 मौतों से दहला शिवपुरी, अब तीन बच्चों समेत कुएं में कूदी दूसरी बहन, पहले बेटे समेत कूदी थी छोटी बहन