• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

विदिशा में बीयर पिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, 48 घंटे बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, जांच के लिए बनी SIT

शहर के मुखर्जी नगर स्थित मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के फ्लैट में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने करीब 48 घंटे बाद आरोपित विशाल किरार को गिरफ्तार किया है।

By Ajay JainEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 06:35:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 06:35:03 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
विदिशा में बीयर पिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, 48 घंटे बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, जांच के लिए बनी SIT
मेडिकल छात्र के फ्लैट में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म।

HighLights

  1. मेडिकल छात्र के फ्लैट में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
  2. मानवाधिकार आयोग की फटकार के बाद आरोपी अरेस्ट
  3. 48 घंटे बाद आरोपित गिरफ्तार; एसआईटी की गठित

नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। शहर के मुखर्जी नगर स्थित मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के फ्लैट में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने करीब 48 घंटे बाद आरोपित विशाल किरार को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि युवक ने उसे बीयर पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है।

ब्लीडिंग होने पर अस्पताल लाई गई थी किशोरी

घटना शनिवार शाम उस समय सामने आई थी, जब किशोरी को प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। उसे दो युवक अस्पताल छोड़कर गए थे, जिनमें मेडिकल कॉलेज का एक छात्र भी शामिल था।

किशोरी की गंभीर हालत की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ शुरू की थी, लेकिन शुरुआती स्तर पर कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में देरी को लेकर सवाल उठने लगे।

मानवाधिकार आयोग सदस्य ने उठाए सवाल

मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच में तेजी लाई। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे आरोपित विशाल किरार के खिलाफ बीएनएस की धारा 123, 64(1) और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में मेडिकल कालेज के छात्र की कोई संलिप्तता नहीं पाई गई। जिसके चलते एक ही आरोपित पर प्रकरण दर्ज किया गया है।


यह भी पढ़ें- सीहोर में यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 30 लोग घायल, रसोई कार्यक्रम से लौट रहे थे ग्रामीण

एसपी बोले- SDOP के नेतृत्व में SIT करेगी जांच

एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के लिए गंजबासौदा एसडीओपी शिखा भलावी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।