
गंजबासौदा, विदिशा । शनिवार दोपहर को गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का इंजन पवई स्टेशन के पास बोगियों को छोड़कर करीब आधा किमी दूर निकल गया। बाद में इंजन वापस आया और बोगियों को लेकर भोपाल की ओर रवाना हुआ। हालांकि इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
OMG : हर साल बढ़ जाती है इस शिवलिंग की ऊंचाई
शनिवार की दोपहर करीब 2.30 बजे लगभग गंजबासौदा स्टेशन से गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल के लिए निकली, तभी पवई स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर पहले ट्रेन के इंजन की कपलिंग खुल जाने से इंजन करीब आधा किलोमीटर दूर पवई स्टेशन पर पहुंच गया, जबकि ट्रेन की बोगियां कमलपुर चक गांव पर करीब खड़ी रह गईं।
यहां शिवलिंग से आती है तुलसी की गंध, देखें पौराणिक शिवालयों की तस्वीरें
यहां करीब 25 मिनट तक बोगियां खड़ी रहीं। बाद में इंजन को पीछे लाकर बोगियां जोड़ी गईं। इसके बाद ट्रेन को भोपाल की ओर रवाना किया गया। गंजबासौदा स्टेशन के प्रबंधक एसके पाल ने बताया कि गंजबासौदा स्टेशन से कुछ दूरी पर गोरखपुर-लोकमान्य तिलक ट्रेन के इंजन की कपलिंग खुल गई थी, जिससे इंजन कुछ दूर तक आगे निकल गया था। कुछ देर बाद इंजन को पीछे ले जाया गया और कपलिंग कसने के बाद ट्रेन को भोपाल के लिए रवाना किया गया।