• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • करियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sarkari Naukri 2024: BSF से लेकर बैंक सहित इन विभागों में निकली बंपर भर्तियां, एक लाख रुपये से अधिक मिलेगी सैलरी

बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इंडियन बैंक सहित अन्‍य विभागाें में अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकाली गई है। कुछ पदों के लिए आवेदक को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। यानी...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 15 Jul 2024 01:02:39 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jul 2024 01:02:39 PM (IST)
Sarkari Naukri 2024: BSF से लेकर बैंक सहित इन विभागों में निकली बंपर भर्तियां, एक लाख रुपये से अधिक मिलेगी सैलरी
अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्‍यता निर्धारित की गई है।

HighLights

  1. इंडियन बैंक में निकली 1500 पदों पर भर्तियां
  2. HLL के लिए ऑफलाइन करना होगा आवेदन
  3. BFS में पैरामेडिकल स्टाफ के लिए वैकेंसी

Sarkari Naukri 2024 एजेंसी, नई दिल्‍ली। सरकार ने बैंकिंग सेक्टर सहित अन्‍य विभागों में अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आप सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आप योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra Recruitment)

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। यह अलग-अलग विभागों में होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई है। बैंक में 195 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक जानकारी देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आवेदक को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। जिसका एड्रेस जनरल मैनेजर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचआरएम विभाग, हेड ऑफिस, ‘लोक मंगल’ 1501, शिवाजी नगर, पुणे – 411005 हैं।


naidunia_image

बीएसएफ (BSF Recruitment)

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में पैरामेडिकल स्टाफ के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदक 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 99 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर अधिक जानकारी देख सकते हैं। आवेदक को एक लाख रुपये से अधिक सैलरी मिलेगी।

naidunia_image

इंडियन बैंक (Indian Bank Recruitment)

इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदक 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर विजिाट कर सकते हैं।

naidunia_image

एचएलएल (HLL Recruitment)

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड में विभिन्न पदों के लिए 1 हजार 217 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। 17 जुलाई तक आवेदक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप lifecarehell.com पर विजिट कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आप इस एड्रेस पर आवेदन कर सकते हैं। डीजीएम (एचआर), एचएलएल भवन, 26/4 वेलाचेरी – तांबरम मेन रोड़, पल्लीकरनई, चेन्नई - 600100।

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: छूट न जाए ये चांस... हर माह मिलेगी 6 लाख रुपये सैलरी, सरकार ने इस विभाग में निकाली वैकेंसी

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका... इन विभागों में 50 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन