• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • करियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sarkari Naukri 2024: इन सरकारी विभागों में हजारों वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, यहां जाने प्रोसेस

डाक विभाग और एसएससी सहित कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन पदों की संख्या हजारों में है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। इच्...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sat, 20 Jul 2024 10:36:27 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jul 2024 10:36:27 AM (IST)
Sarkari Naukri 2024: इन सरकारी विभागों में हजारों वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, यहां जाने प्रोसेस
कई विभागों में निकाली गई भर्तियां

HighLights

  1. सरकारी पदों पर हजारों वैकेंसी
  2. आईबीपीएस में भी निकली भर्ती
  3. रेलवे में 2,424 पदों पर वैकेंसी

Sarkari Naukri 2024 एजेंसी, नई दिल्‍ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जुलाई का महीना बेहद खास है। दरअसल, सरकार ने अलग-अलग विभागों में हजारों पदों पर वैकेंसी निकली है, जिस पर आवेदन कर अभ्यर्थी अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा कर सकते हैं। यहां आपको बताते हैं किन विभागों में भर्तियां निकाली गई है।

इन विभागों में भर्तियां

एसएससी रिक्रूटमेंट (SSC Recruitment)

एसएससी में मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार के पदों पर भर्तियां निकाली गई है। हवलदार के 8 हजार 326 पदों पर भर्तियां होनी है। इसके लिए दसवीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 27 जून से आवेदन प्रक्रिया जारी है, जो कि 31 जुलाई तक चलेगी।


naidunia_image

पोस्ट ऑफिस रिक्रूटमेंट (Post Office Recruitment)

डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के लिए भर्तियां निकली गई है। 44 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होना है। इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दसवीं पास भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

naidunia_image

इंडियन रेलवे रिक्रूटमेंट (Indian Railway Recruitment)

भारतीय रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 2 हजार 424 पदों पर वैकेंसी हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com के माध्यम से इसकी अधिक जानकारी चेक कर आवेदन कर सकते हैं।

naidunia_image

आईबीपीएस रिक्रूटमेंट (IBPS Recruitment)

आईबीपीएस में क्लर्क के 6128 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और यह 21 जुलाई तक चलेगी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।र में सीएचओ के पद पर भर्ती

naidunia_image

सीएमओ रिक्रूटमेंट

बिहार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग और कम्युनिटी हेल्थ में 6 माह का सर्टिफिकेट कोर्स कर चुके अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर: BSF से लेकर बैंक सहित इन विभागों में निकली बंपर भर्तियां, एक लाख रुपये से अधिक मिलेगी सैलरी

यहां पढ़ें पूरी खबर: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका... इन विभागों में 50 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन