• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • फीचर
  • करियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी...आप भी बनना चाहते हैं टीचर, तो बीएड और एमएड के लिए शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, जानें पूरी डिटेल

शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केवल सभी संवर्ग के शासकीय सेवारत शिक्षक ही पात्र हैं। ऐसे इच्छुक शासकीय शिक्ष...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 05:30:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Jun 2025 05:30:06 PM (IST)
खुशखबरी...आप भी बनना चाहते हैं टीचर, तो बीएड और एमएड के लिए शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, जानें पूरी डिटेल
बीएड और एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. टीचर बनने का सपना होगा साकार
  2. B.Ed-M.Ed के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  3. अपने ही जिले के कॉलेज में मिलेगा प्रवेश

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) और एमएड (मास्टर ऑफ एजुकेशन) करने के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश के शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पाठ्यक्रम में केवल वही लोग दाखिला ले पाएंगे जो सरकारी स्कूलों में सेवारत शिक्षक हैं।

शिक्षक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

सरकारी स्कूल के शिक्षक ही अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने के लिए इन पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। जो भी सरकारी स्कूल के शिक्षक बीएड व एमएड करना चाहते हैं, वे राज्य शिक्षा केंद्र के वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। इन पाठ्यक्रम में प्रवेश से जुड़े सभी नियम, प्रक्रिया और पूरी जानकारी एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इच्छुक शिक्षक वहां जाकर सभी जानकारी देख सकते हैं।


अपने जिले के कॉलेज में मिलेगा प्रवेश मिलेगा

स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र ने हर सरकारी शिक्षा महाविद्यालय के लिए कुछ जिले तय किए हैं। इसका मतलब है कि आप जिस जिले में काम करते हैं, आपको उसी जिले के लिए तय किए गए शिक्षा महाविद्यालय में प्रवेश मिलेगा। एक बार आप किसी कॉलेज में प्रवेश ले लेंगे तो बाद में आप कॉलेज बदल नहीं पाएंगे, इसलिए आवेदन करते समय ध्यान से अपना कॉलेज चुनें।