डिजिटल डेस्क, इंदौर। Calcium Rich Drinks: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण मिनरल है, जो हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन और हार्मोन संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए, तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आमतौर पर दूध को कैल्शियम का मुख्य स्रोत माना जाता है। मगर, कई अन्य हेल्दी ड्रिंक्स (Calcium Rich Drinks) जो की नेचुरल है, ये भी कैल्शियम की पूर्ति में मदद कर सकते हैं।
यहां ऐसे ही ड्रिंक्स के बारे में जानकारी दी गई है, जो न सिर्फ कैल्शियम की कमी को पूरा करते हैं, बल्कि सामान्य स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…
दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। 250 एमएल के एक गिलास दूध में लगभग 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो हमारी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने में सहायक होता है। यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। साथ ही बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है।
छाछ न केवल डाइजेशन के लिए अच्छी होती है, बल्कि यह कैल्शियम से भी भरपूर होती है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाए रखते हैं।
जो लोग लैक्टोज इन्टॉलरेंट हैं या दूध नहीं पीना चाहते, उनके लिए बादाम दूध (Natural Calcium Sources) एक बेहतरीन विकल्प है। यह कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं।
सोया दूध (Bone Health Beverages) विशेष रूप से वेजिटेरियन के लिए और लैक्टोज इन्टॉलरेंट लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। इसमें कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें- Children Height: बच्चों की नहीं बढ़ रही हाइट, तो समय पर इलाज जरूरी
नारियल पानी में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है।
अंजीर कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है। इसे दूध या दही के साथ मिलाकर स्मूदी बनाने से कैल्शियम का स्तर बढ़ता है, जिससे यह पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होती है।
यह भी पढ़ें- किसी सुपरफूड से कम नहीं है कच्चा पपीता, खाने से शरीर को मिलते हैं अनगिनत फायदे
तिल कैल्शियम का एक शानदार स्रोत है। इसका दूध बनाकर पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो डेयरी उत्पाद नहीं लेना चाहते।