Children Height: बच्चों की नहीं बढ़ रही हाइट, तो समय पर इलाज जरूरी
सही समय बच्चों की हाइट बढ़ना हर परिवार में अहम मुद्दा होता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि हाइट नहीं बढ़ रही है, तो सही समय पर इलाज जरूरी है।
Publish Date: Mon, 14 Apr 2025 02:07:40 PM (IST)
Updated Date: Mon, 14 Apr 2025 02:07:40 PM (IST)

डॉ. राजेश वर्मा , इंदौर। बच्चों की हाइट कम होने से कई पालक परेशान होते हैं। इसके उम्र के हिसाब से कम होने के कई कारण हो सकते हैं। हमारी हाइट 18 वर्ष तक की उम्र तक ही बढ़ती है।
हाइट ना बढ़ने के कारण अनुवांशिक के अलावा किडनी, हार्ट, टीबी, एनीमिया आदि की बीमारी होना भी होता है। यदि पालकों को लगे कि समय पर बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही है तो उन्हें विशेषज्ञों से इलाज करवाना चाहिए।
कई लोग 20-25 वर्ष की आयु में विशेषज्ञों के पास जाते हैं, लेकिन फिर कोई विकल्प नहीं रहता है। उम्र के हिसाब से हाइट जांचने के लिए इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक के चार्ट को देखा जाता है।
यदि इसके हिसाब से हाइट कम रहती है तो पालकों की हाइट भी देखी जाती है। जिससे पता चल सके कि इसका कारण अनुवांशिक तो नहीं है। इसके लिए माता-पिता की कुल हाइट को दो से डिवाइड किया जाता है।
इसमें लड़कों की हाइट में 6.5 सेमी जोड़ा जाता है और लड़कियों की हाइट में 6.5 सेमी कम किया जाता है। इसके साथ ही इसके लिए पांच अलग-अलग तरह की जांच भी होती है।
हड्डियों का एक्सरे कर यह जाना जाता है कि हड्डियों की हाइट कितनी है। इसके साथ ही ग्रोथ हार्मोन की जांच भी की जाती है। यदि इसके कारण हार्ईट कम होती है तो फिर ग्रोथ हार्मोन थेरेपी दी जाती है। जिसमें रोजाना या फिर हफ्ते में एक इंजेक्शन लगाया जाता है।
(डॉ. राजेश वर्मा इंदौर में हार्मोन विशेषज्ञ हैं।)