• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वर्कआउट के पहले खाना बेहतर है या फिर वर्कआउट के बाद, पढ़िए इस दुविधा का हल

एक्सरसाइज से पहले खाना या नहीं खाना, ये एक बहस का मुद्दा है। इस पर कोई ठोस राय नहीं है। फिर भी कब खाना सही है और क्या खाना चाहिए, ये निर्णय आप कुछ मुद...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 27 Dec 2024 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Dec 2024 10:40:35 AM (IST)
वर्कआउट के पहले खाना बेहतर है या फिर वर्कआउट के बाद, पढ़िए इस दुविधा का हल

HighLights

  1. खाली पेट होने से शरीर हल्का रहता है, जिससे एक्सरसाइज में मन लगता है।
  2. हैवी एक्सरसाइज से पहले यदि आपने कुछ खाया नहीं होगा, तो ताकत नहीं होगी।
  3. खाना क्या है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप एक्सरसाइज कैसी करेंगे।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। आपके खाने का समय आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म से लेकर आपके हेल्थ के कई एस्पेक्ट को कवर करता है। सही समय पर खाने से शरीर अपनी इंटरनल क्लॉक के अनुसार शट डाउन होती है, जिससे सुकून भरी नींद भी आती है और स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहता है।

लेकिन बात जब वर्कआउट के दौरान खाने की हो, तो एक बड़ी दुविधा लोगों के सामने खड़ी हो जाती है। वह यह कि वर्कआउट के पहले खाएं या फिर उसके बाद। तो आइए आज इस दुविधा का समाधान निकालते हैं और जानते हैं कि वर्कआउट से पहले खाना बेहतर है या फिर उसके बाद…


यह है बहस का मुद्दा

ऐसा माना जाता है कि खाली पेट होने से शरीर हल्का होती है। वर्कआउट करने में आसानी होती है और जिम में बार बार बाथरूम जाने से भी बचाव होता है।

मगर, एक दूसरा पक्ष ये कहता है कि शरीर को मेहनत करने के लिए फ्यूल की जरूरत होती है। इसलिए खाली पेट वर्कआउट करने से चक्कर आ सकते हैं, ब्लड शुगर लो हो सकता है।

इसलिए ये एक बहस का मुद्दा है, जिस पर कोई ठोस राय नहीं है। फिर भी कब खाना सही है ये निर्णय आप कुछ मुद्दों पर आधारित तथ्यों के अनुसार खुद ले सकते हैं।

naidunia_image

वर्क आउट के टाइप पर डिपेंड करता है खाना

खाने की बात वर्कआउट के टाइप पर डिपेंड करता है। अगर आप सामान्य योग और ध्यान कर रहे हैं, हल्की फुल्की स्ट्रेचिंग करते हैं, कम समय के लिए वर्कआउट करना चुनते हैं, तो वर्कआउट से पहले एक हाइड्रेटिंग पावर बूस्टिंग ड्रिंक काफी है। या फिर नींबू पानी या सामान्य पानी भी काम करेगा।

मगर, यदि आप एक से दो घंटे तक वर्कआउट करने वाले हैं या फिर आप कोई इंटेंस एक्सरसाइज करने वाले हैं। दस किलोमीटर दौड़ लगाने वाले हैं, तो ऐसे में शरीर वर्कआउट के पहले हेल्दी कार्ब्स और प्रोटीन से एनर्जी की डिमांड करता है।

यह भी पढ़ें- सीताफल है गुणों की खान, जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

naidunia_image

कार्ब्स और प्रोटीन करते हैं ये काम

कार्ब्स शरीर के ग्लाइकोजेन स्टोर को बनाता है, जो कि एनर्जी कम होने पर लिवर एनर्जी के रूप में इन्हें रिलीज करता है। वर्कआउट से होने वाले टिश्यू और मसल डैमेज से प्रोटीन बचाता है और जल्दी रिकवरी में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के शुरू होते ही कैल्शियम की हो सकती है कमी, दिखने लगते हैं ऐसे लक्षण

लिहाजा, इंटेंस वर्कआउट करने से 3 घंटे पहले कार्ब्स और प्रोटीन युक्त फूड्स खाना उचित है। वर्कआउट से तुरंत पहले हैवी मील कतई न लें। इससे शरीर में सुस्ती रहेगी और एक्सरसाइज करने में मुश्किल पेश आएगी।