• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीताफल है गुणों की खान, जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

शरीफा, कस्टर्ड एप्पल या शुगर एप्पल या सीताफल... आप इसे चाहें जिस भी नाम से जानते हों, लेकिन यह नेचुरल डेजर्ट कई सारी खासियतों से भरपूर है। इससे सीताफल...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Wed, 25 Dec 2024 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Dec 2024 06:00:00 AM (IST)
सीताफल है गुणों की खान, जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा
पोषक तत्वों का खजाना है सीताफल।

HighLights

  1. सर्दियों के मौसम में बाजार में आसानी से मिलता है सीताफल।
  2. विटामिन, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
  3. गर्भावस्था में महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। सीताफल एक ऐसा फल है जिसे एक नेचुरल डेजर्ट माना जाता है। इसका स्वीट और क्रीमी टेक्सचर खाने में बेहद रसीला और स्वादिष्ट लगता है। ये एक मौसमी फल है जो कि सर्दियों में आसानी से मार्केट में उपलब्ध होता है।

इसे शरीफा, कस्टर्ड एप्पल या शुगर एप्पल भी कहते हैं। इससे कई प्रकार की भारतीय स्वीट डिशेज बनाई जा सकती हैं जैसे सीताफल रबड़ी, खीर, बासुंदी, श्रीखंड, फिरनी, कुल्फी या बर्फी। सीताफल की स्मूदी या सलाद भी बनाया जा सकता है।


स्वाद के साथ सीताफल सेहत के लिए भी कई मायनों में बेहद फायदेमंद फल भी है। ये पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें ढेर सारे विटामिन, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जानते हैं कि क्या हैं सर्दियों का नेचुरल डेजर्ट सीताफल खाने के फायदे…

naidunia_image

इंस्टेंट एनर्जी- अगर आपको लो एनर्जी महसूस हो रही है, तो सीताफल खाइए। इंस्टेंट एनर्जी के लिए इसे बेहद अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कमजोरी दूर करते हैं और इंस्टेंट एनर्जी देते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर- सीताफल में विटामिन सी पाया जाता है, जिससे तेजी से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सर्दियों में बार बार बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में सीताफल का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और इसमें कारण लोग बीमार कम पड़ते हैं।

आंखों को स्वास्थ्य लाभ- सीताफल में विटामिन सी के साथ राइबोफ्लेविन पाया जाता है, जो आई हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही आंखों को संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ देने में मदद करता है। इसलिए सर्दियों में सीताफल का सेवन जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- पांच सब्जी-फल फायदे की जगह पहुंचा सकते हैं नुकसान, डॉक्टर्स भी देते हैं कम खाने की सलाह

आयरन की कमी दूर करे- सीताफल में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसलिए आयरन की कमी से जूझ रहे लोगों को सीताफल को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- हार्मोन्स बैलेंस में न रहे तो होती हैं कई समस्याएं, इन आदतों से मिलेगा फायदा

प्रेग्नेंसी में पोषण- प्रेग्नेंसी के दौरान खाए जाने वाली डाइट का बहुत ही ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में सीताफल गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये शिशु के मस्तिष्क के विकास में सहायक होता है और इससे गर्भपात का जोखिम भी कम होता है।