• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • लाइफस्टाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raksha Bandhan Unique Gift Ideas: इस रक्षाबंधन पर अपनी बहन को दें यूनिक गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगी बेहद खुश

जैसे-जैसे रक्षाबंधन का त्योहार करीब आ रहा है सभी भाई अपनी बहन के लिए गिफ्ट खरीदने को लेकर सोच-विचार कर रहे हैं। भाई अपनी बहन को ऐसा तोहफा देना चाहता ह...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 09 Aug 2024 01:05:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Aug 2024 01:05:39 PM (IST)
Raksha Bandhan Unique Gift Ideas: इस रक्षाबंधन पर अपनी बहन को दें यूनिक गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगी बेहद खुश
रक्षाबंधन का दिन हर भाई-बहन के लिए सबसे खास होता है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. राखी का फैस्टिवल भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित है।
  2. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं।
  3. भाई, बहन को ऐसा गिफ्ट दे, जो उसे हमेशा याद रहे।

मैगजीन डेस्क, इंदौर। Raksha Bandhan Gifts for Sister: इस साल 19 अगस्त, सोमवार के दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाने वाला है। इस त्योहार को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिलता है। अभी से बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाईयों को राखी बांधती हैं और उसके मंगल भविष्य की कामना करती हैं।

वहीं, भाई भी अपनी बहनों को रक्षा करने का वचन देते हैं और कुछ न कुछ उपहार भी देते हैं। लेकिन हर बार यह कन्फ्यूजन रहता है कि आखिर क्या गिफ्ट दिया जाए। गिफ्ट यूनिक हो और बहन को पसंद भी आ जाए, इसके लिए हम आपको कुछ आइडियाज बताने जा रहे हैं।


naidunia_image

स्पा अपॉइंटमेंट

ज्यादातर लड़कियों को स्पा या पार्लर का अपाॅइंटमेंट एक शानदार गिफ्ट लगता है। इसका नाम सुनकर ही वे खुश हो जाती हैं। ऐसे में आप यदि कुछ यूनिक और दिलखुश कर देने वाला गिफ्ट देना चाहते हैं, अपनी बहन को अच्छे से स्पा का अपॉइंटमेंट बुक करके दे सकते हैं।

naidunia_image

स्मार्ट वॉच

बहन को गिफ्ट में देने के लिए स्मार्ट वाॅच भी एक अच्छा ऑप्शन है। आप उसे स्मार्ट वॉच का कोई लेटेस्ट मॉडल गिफ्ट कर सकते हैं। ये काफी यूनिक भी लगेगा और आपकी बहन को पसंद भी आएगा। ऐसी कोई वाॅच दें, जिसके फीचर्स भी लेटेस्ट और यूनिक हों।

naidunia_image

किताब

यदि आपकी बहन को पढ़ने का शौक है, तो आप उसके किसी फेवरेट पोएट की किताब गिफ्ट कर सकते हैं। यह बहुत अच्छा ऑप्शन होता है। क्योंकि एक पढ़ने वाले व्यक्ति को जब उसके फेवरेट लेखक की किताब गिफ्ट की जाती है, तो वह बहुत खुश हो जाता है।

naidunia_image

योगा मैट

यदि आपकी बहन फिटनेस कॉन्शियस है, तो आप उसे फिटनेस से जुड़ी चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें योगा मैट काफी अच्छा ऑप्शन है। इसे वह हर रोज इस्तेमाल कर सकती है। यह यूजफुल भी होगा और आपकी बहन को पसंद भी आएगा।

naidunia_image

स्टाइलिश हैंडबैग

लड़कियों के अलग-अलग हैंडबैग का काफी शौक होता है। ऐसे में आप उसे कोई ब्रांड का या फिर कोई यूनिक सा हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं। स्टाइलिश लुक कैरी करना लड़कियों को पसंद है, तो आप अपनी बहन की पसंद के मुताबिक उसे यह गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ आप कोई मैचिंग ड्रेस भी दे सकते हैं।

naidunia_image