• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Smoky Paan खाने से 12 साल की बच्ची के पेट में छेद, विवाह कार्यक्रम से सीधे अस्पताल में भर्ती

लड़की की पहचान गुप्त रखते हुए बताया है कि बच्ची के पेट में छेद (परफोरेशन पेरिटोनिटिस) हो गया था, जिसके कारण इमरजेंसी सर्जरी की गई।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 22 May 2024 12:38:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 May 2024 12:40:09 PM (IST)
Smoky Paan खाने से 12 साल की बच्ची के पेट में छेद, विवाह कार्यक्रम से सीधे अस्पताल में भर्ती
Smoky Paan खाने से बच्ची के पेट में छेद हो गया। बच्ची की तत्काल सर्जरी की गई।

HighLights

  1. बेंगलुरु में एक विवाह कार्यक्रम के दौरान 12 साल की बच्ची ने Smoky Paan खाया था।
  2. तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  3. जब बच्ची का इलाज किया गया तो डॉक्टर भी हैरान हो गए।

पीटीआई, बेंगलुरू। बीते कुछ सालों में Smoky Paan काफी ज्यादा ट्रेंड करने लगा है। शादी कार्यक्रम के अलावा भी हर शहर में एक दो ऐसी दुकान जरूर मिल जाएगी, जहां Smoky Paan के चाहने वालों की भीड़ दिख जाएगी। Smoky Paan का एक अजीब मामला अब बेंगलुरु में सामने आया है। यहां शादी कार्यक्रम में स्मोकी पान खाने के बाद 12 साल की बच्ची की तबीयत अचानक खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

बच्ची के पेट में दर्द

मिली जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में एक विवाह कार्यक्रम के दौरान 12 साल की बच्ची ने Smoky Paan खाया था और कुछ देर बाद ही उसे पेट में बहुत तेज दर्द होने लगा। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब बच्ची का इलाज किया गया तो डॉक्टर भी हैरान हो गए क्योंकि Smoky Paan खाने से बच्ची के पेट में छेद हो गया। बच्ची की तत्काल सर्जरी की गई।


बच्ची के पेट की सर्जरी

नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने लड़की की पहचान गुप्त रखते हुए बताया है कि बच्ची के पेट में छेद (परफोरेशन पेरिटोनिटिस) हो गया था, जिसके कारण इमरजेंसी सर्जरी की गई। अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई है कि पेट के निचले हिस्से में करीब 4x5 सेमी का छेद था, जिसे स्लीव रिसेक्शन के जरिए ठीक किया गया। अब तबीयत ठीक होने के बाद बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि बच्ची की इंट्रा-ऑप-ओजीडी स्कोपी के साथ लैपरोटोमी सर्जरी की गई थी। ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व डॉ. विजय एच.एस. ने किया। उन्होंने कहा कि 'इंट्राऑप ओ.जी.डी. स्कोपी- एक ऐसी प्रोसेस है, जिसमें एक एंडोस्कोप का इस्तेमाल सर्जरी के दौरान ग्रासनली, पेट और छोटी आंत के पहले भाग - ड्यूओडेनम - की जांच के लिए किया जाता है।'