• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लटकती तोंद… नहीं पहन पा रहे मनपसंद जीन्स, आज से शुरू करें ये 5 योगासन, कुछ दिनों में दिखेगा असर

क्या आपका भी काम ऐसा है, जिसमें आपको लंबे समय तक बैठे रहना पड़ता है? क्या आप भी जिम जाने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं? यदि आपका जवाब हां है, तो निश्...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 17 Dec 2024 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Dec 2024 07:32:38 AM (IST)
लटकती तोंद… नहीं पहन पा रहे मनपसंद जीन्स, आज से शुरू करें ये 5 योगासन, कुछ दिनों में दिखेगा असर
ये योगासन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं।

HighLights

  1. ज्यादा समय तक बैठे रहने वाले काम करने से निकलने लगता है पेट।
  2. इन आसनों को करने से सेल्फ-केयर और सेल्फ-अवेयरनेस भी बढ़ेगी।
  3. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक करेंगे आसान।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। अक्सर लोगों का ज्यादा समय बैठकर काम करने में ही गुजरता है, जिससे उनका पेट निकलने लगता है। देखा जाए तो आज के समय में ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो ज्यादातर बैठ कर ही काम करते हैं। समय की कमी की वजह से वे जिम या फिर किसी अन्य तरह का वर्क आउट नहीं कर पाते हैं।

इसकी वजह से उनका पेट निकलने के साथ साथ वजन भी बढ़ता चला जाता है। ऐसे में कुछ योगासनों को करके आप पेट निकलने की समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। ये योगासन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं।


इसके अलावा ये सेल्फ-केयर और सेल्फ-अवेयरनेस को भी बढ़ाते हैं, जो आपको अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक बनाता है। आइए जानते हैं पेट के निचले हिस्से की चर्बी को कम करने वाले योगासन।

सेतु बंधासन (ब्रिज पोज)

नियमित रूप से सेतु बंधासन करने से पेट के निचले हिस्से की चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है। यह आसन पेट के नीचे की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा करके उन्हें टोन बनाता है। इसके अलावा इसे करने से पीठ की मांसपेशियां भी लचीली और मजबूत बनती हैं।

naidunia_image

चक्रासन

इस आसन को करने से पेट के निचले हिस्से की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही पाचन तंत्र को बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही इस आसन को करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। ये आसन कमर दर्द, सिर दर्द, सर्वाइकल,स्पोंडलाइटिस, और नेत्र विकारों को दूर करने में भी मदद करता है।

naidunia_image

भुजंगासन

इसे कोबरा पोज के नाम से भी जाना जाता है। ये आसन पेट के निचले हिस्से की चर्बी को कम करने वाला एक उत्कृष्ट आसन है। इसे करने से पेट की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होती है, जो उसे वापस अपने शेप में लाने में मदद करता है।

naidunia_image

नौकासन

इस आसन को बोट पोज के नाम से भी जाना जाता है। ये आसन पेट के नीचे की चर्बी को कम करता है। इस आसन का नियमित अभ्यास पेट और बगल की चर्बी को कम करने के साथ साथ रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत बनाता है। साथ ही पाचन में सुधार करता है।

यह भी पढ़ें-

naidunia_image

धनुरासन

इस आसन का नियमित अभ्यास पेट के निचले हिस्से की चर्बी को कम करने के साथ साथ कंधे, टखने, जांघों, छाती और गर्दन को मजबूती प्रदान करता है। इसके साथ ही पाचन क्रिया में सुधार होता है।