• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diabetes: मधुमेह रोग से बचने के लिए अपनाएं तनाव मुक्त जीवनशैली

Diabetes: नईदुनिया के पाठकों को मधुमेह से जुड़े रोग और समाधान के बारे में डा. संदीप जुल्का ने दी जानकारी।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 04 May 2023 08:35:59 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 May 2023 08:35:59 AM (IST)
Diabetes: मधुमेह रोग से बचने के लिए अपनाएं तनाव मुक्त जीवनशैली

Diabetes: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। मधुमेह रोग को लेकर अधिकांश लोगों को यह लगता है कि ज्यादा मीठा खाने से ही यह बीमारी होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। ज्यादा मीठा खाना भी एक कारण हो सकता है। इसका मुख्य कारण परिवार में किसी सदस्य को मधुमेह होना और बिगड़ता हुआ खानपान है। यदि परिवार में किसी भी सदस्य को मधुमेह है तो हमें शुरुआत से ही स्वयं का ध्यान रखना चाहिए। इससे हम मधुमेह से बच सकते हैं। आजकल यह बीमारी कम उम्र में बच्चों को भी होने लगी है। तनाव मुक्त जीवनशैली अपनाकर मधुमेह से बचा जा सकता है। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान मधुमेह रोग हो सकता है। इसके लिए उन्हें वजन कम करने पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इसका सीधा असर नवजात पर पड़ता है।

यह बात डा. संदीप जुल्का ने कही। वे बुधवार को हेलो डाक्टर कार्यक्रम में पाठकों को मधुमेह से जुड़े रोग और समाधान के बारे में जानकारी दे रहे थे। डा. जुल्का ने बताया कि मधुमेह के लक्षण पेशाब बार-बार आना, भूख ज्यादा लगना, वजन कम होना, घाव नहीं भरना आदि हैं। मिलेट्स का सेवन करना भी मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।


naidunia_image

Diabetes: रोज संतुलित आहार लें, नियमित योग या व्यायाम करें, जीवनशैली सुधारें

सवाल: क्या मीठा ज्यादा खाने से ही मधुमेह होता है? -राजेश अग्रवाल, देवास

जवाब: मीठा खाने से ही मधुमेह होता है, ऐसा कुछ नहीं है। इसके कई कारण होते हैं, लेकिन मीठा खाने से वजन बढ़ता है। इसलिए ज्यादा नहीं खाना चाहिए। मधुमेह से बचने के लिए हमें रोजाना खाने में दाल, सब्जी आदि शामिल करना चाहिए।

सवाल: मेरी मां का हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाया है, जिसमें लेवल पांच आया है। क्या उन्हें मीठा खाना बंद कर देना चाहिए? -आकांक्षा व्यास, इंदौर

जवाब: यदि छह के ऊपर आता तो उन्हें मधुमेह होता। अभी उन्हें मधुमेह नहीं है। मीठा खाना बंद नहीं करना चाहिए, लेकिन उन्हें व्यायाम करने पर ध्यान देना चाहिए। जितना हो सके पैदल चलने को कहिए।

सवाल: नियमित योग करता हूं, पैदल चलता हूं, लेकिन बार-बार पेशाब आती है। -संतोष नीमा, इंदौर

जवाब: यदि आप रोजाना योग करते हैं तो फिर यह मधुमेह का कारण नहीं हो सकता है। उम्र के साथ यह दिक्कत हो सकती है। यह पथरी की बीमारी के कारण भी होता है। आपको हर साल सोनोग्राफी करवाना चाहिए।

सवाल: रोजाना इंसुलिन लेता हूं, फिर भी शुगर लेवल कम नहीं होता? -विमल खंडेलवाल, कालानी नगर

जवाब: यदि रोजाना इंसुलिन ले रहे हैं और फिर भी शुगर लेवल कम नहीं हो रहा है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञ के पास जाना चाहिए।

सवाल: मधुमेह में जो इंसुलिन लगता है, क्या इससे छुटकारा मिल सकता है?-असलम दुलावत खसरोद कलां

जवाब: टाइप-1 मधुमेह में इंसुलिन को उम्रभर लगाना पड़ता है, लेकिन टाइप-2 में इससे छुटकारा मिल सकता है। यदि मधुमेह रोग जल्दी पकड़ में आ जाता है तो इंसुलिन से छुटकारा मिल सकता है।

सवाल: समय पर खाना-पीना करता हूं, लेकिन बार-बार पेशाब आती है? -नृसिंह कुंडलवाल, अन्नपूर्णा

जवाब: यह मधुमेह का कारण नहीं हो सकता है। यदि ऐसा कुछ है तो किसी विशेषज्ञ की सलाह से इलाज करवाना चाहिए।

सवाल: पैर में कमजोरी है। बार-बार पेशाब आती है। क्या यह मधुमेह है? -अशोक कुमार आर्य, सिलिकान सिटी

जवाब: इसके लिए रोजाना ज्यादा चलने की कोशिश करना चाहिए। सुबह-सुबह घूमने जाना चाहिए। यदि पहले कभी मधुमेह नहीं है तो यह इसका कारण नहीं हो सकता है। उम्र ज्यादा होने से भी कई बार ऐसी चीजे होती है।

सवाल: क्या गर्भवती महिला को मधुमेह है तो बच्चे को भी होगा? -अनिल कुछालिया, गुमास्ता नगर

जवाब: आम महिलाओं के मुकाबले गर्भवती महिलाओं को 20 साल पहले यह बीमारी आ रही है। गर्भवती महिलाओं में 20 हफ्ते बाद मधुमेह होने के ज्यादा अवसर होते हैं। इसलिए उन्हें वजन कम करने पर ध्यान देना चाहिए।

सवाल: 10 साल से मधुमेह है। क्या करू? -कमला भार्गव, देवास नाका

जवाब: यदि 10 साल से ज्यादा समय से मधुमेह है तो विशेषज्ञ की सलाह से दवाइयां लेते रहें। नंगे पैर नहीं चलें। हमेशा शुगर पर नियंत्रण रखना चाहिए।

सवाल: दादा-दादी, माता-पिता को मधुमेह है। इससे मैं कैसे बच सकती हूं? -छवि दवे, राजेन्द्र नगर

जवाब- घर में किसी को मधुमेह है तो शुरुआत से ध्यान देना चाहिए। रोजाना व्यायाम करें, संतुलित आहार लें। सप्ताह में करीब 200 मिनट व्यायाम करना चाहिए।

सवाल: पति को मधुमेह है। खाना खाने के पहले 131 और बाद में 175 हो जाता है। क्या करें? - आशा माहेश्वरी, स्कीम 78

जवाब- यदि ऐसा है तो हमें विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए। इसमें दवाइयां भी बदली जा सकती है। वहीं मरीज को तनाव नहीं लेना चाहिए। जितना हो सके पैदल चलना चाहिए।

सवाल: मेरी बहन को मधुमेह है। मुझे न हो इसके लिए क्या करुं? -प्रतिभा तिवारी, श्रीनगर

जवाब: यदि ऐसा है तो बहन के बच्चे और आपके बच्चों को भी ध्यान रखना चाहिए। आपको सबसे पहले वजन कम करने पर ध्यान देना चाहिए। खाने में मीठा कम खाना चाहिए। वहीं रोजाना 45 मिनट तक व्यायाम करना चाहिए।

यह भी कहा डाक्टर ने

- तली चीजों का सेवन कम करें।

- बाहर का खाने से बचें।

- ज्यादा देर तक एक जैसे न बैठें।

- समय पर खाना खाएं।

- ज्यादा तनाव न लें।