Akshay Navami 2022: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा की जाती है। अक्षय नवमी के दिन आंवला के पेड़ की भी पूजा की जाती है, इसलिए इसे आंवला नवमी भी कहते हैं। वहीं इस साल अक्षय नवमी 2 नवंबर को मनाई जाने वाली है। आंवला हिंदू धर्म में पूजनीय होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आंवला का रोजाना सेवन करने से शरीर को भी बहुत लाभ मिलता है। वहीं आप आंवला का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आंवला खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
आंवले में एक खास तरह का प्रोटीन पाया जाता है। जो कि भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। आंवला में फैट और कार्ब्स की मात्रा काफी कम होती है। ये मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है, साथ ही फैट बर्न करने में मदद करता है।
यदि आपको ऐसा लगता है कि आपकी आंखों की रोशनी कम हो रही है तो आपको रोज एक आंवला का सेवन करना चाहिए। आंवले में कैरोटीन पाया जाता है, जो कि आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अलावा ये मोतियाबिंद, आंखों में खुजली और जलन जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में भी सहायक होता है।
आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। इसका सेवन करने से बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इससे कई तरह की बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम, इंफेक्शन आदि नहीं होते हैं। जुकाम होने पर आप 2 चम्मच आंवला पाउडर को 2 चम्मच शहद के साथ मिलाकर दिन में दो से तीन बार सेवन करें। इसके आपको काफी फायदा मिलेगा।