Alia Bhatt Salad Recipe: आलिया भट्ट ने बताया अपनी सेहत का राज, सर्दियों में खाएं उनका फेवरेट सलाद
आलिया बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी हेल्थ टिप्स भी फैंस के साथ में साझा करती रहती हैं। उन्होंने अभी हाल ही में एक हेल्दी रेसिपी बताई थी, जिसको काफी लोगों ने पसंद किया था।
By Anurag Mishra
Edited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 07:21:19 PM (IST)
Updated Date: Wed, 24 Jan 2024 07:21:19 PM (IST)
आलिया का फेवरेट सलाद।हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। आलिया बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी हेल्थ टिप्स भी फैंस के साथ में साझा करती रहती हैं। उन्होंने अभी हाल ही में एक हेल्दी रेसिपी बताई थी, जिसको काफी लोगों ने पसंद किया था। उन्होंने इसको बनाने का भी तरीका बताया था।
आलिया भट्ट का फेवरेट हेल्दी सलाद
- आलिया ने हेल्दी और टेस्टी चुकंदर के सलाद के बारे में बताया था।
- इससे सेहत काफी अच्छी रहती है।
- चुकंदर को खाने से महिलाओं में खून की कमी दूर होती है।
- चुकंदर मोटापे को भई कम करने में मदद करता है।
- चुकंदर की मदद से बालों को हेल्दी रख सकते हैं। यह स्किन को ग्लो रखता है।
- इससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छी होती है।
- चुकंदर में विटामिन ई होती है, जिससे खून बनता है।
- इसमें दही का उपयोग होता है, जिससे गट हेल्थ अच्छी होती है।
कैसे तैयार करें चुकंदर का सलाद?
- चुकंदर को छीलने से बहुत अच्छे से साफ करें।
- उसके बाद छील लें और उबाल दें।
- उसके बाद इसमें दही मिला दें।
- फिर इसमें चाट मसाला और काली मिर्च मिला लें।
- हींग, जीरा, सरसों और करी पत्ता का तड़का लगा दें।
- यह हेल्दी बीटरूट योगर्स आपके खाने के लिए तैयार है।
डिस्केलेमर
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी नई दुनिया की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।