• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health News : क्‍या आप भी ज्‍यादा पसीना आने से परेेशान हैं तो यह खबर पढ़ें

Health News : जबलपुर की चर्म रोग एवं सौंदर्य विशेषज्ञ डा. निधि गुप्ता बोलीं- हायपरहाइड्रोसिस नामक यह समस्या हाथों, पैरों और बगलों में पसीने की समस्या ...और पढ़ें

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 10:58:55 AM (IST)Updated Date: Fri, 29 Mar 2024 10:58:55 AM (IST)
Health News : क्‍या आप भी ज्‍यादा पसीना आने से परेेशान हैं तो यह खबर पढ़ें

HighLights

  1. इंजेक्शन से पाएं पसीने से मुक्ति, शर्मिंदगी से छुटकारा।
  2. इन्जेक्शन डर्मिस में दिया जाता है, जो त्वचा की दूसरी परत है।
  3. पसीने की ग्रंथियों को अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर देता है।

Health News : गर्मियों में पसीने की समस्या आम बात है, लेकिन जब यह समस्या बढ़ने लगे तो शर्मिंदगी और आत्मविश्वास की कमी का कारण बन सकती है। हायपरहाइड्रोसिस नामक यह समस्या हाथों, पैरों और बगलों में पसीने की समस्या पैदा करती है। लेकिन अब चिंता करने की कोई बात नहीं है। विज्ञानियों ने एक इंजेक्शन का आविष्कार किया है, जो पसीना आने की समस्या के निदान में प्रभावी भूमिका निभाता है।

पसीने की ग्रंथियों को अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर देता है

यह इन्जेक्शन पसीने की ग्रंथियों को अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर देता है, जिससे पसीने का उत्पादन कम होता है। यह इंजेक्शन हाइपरहाइड्रोसिस से पीड़ित लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है। एक बार इंजेक्शन लगवाने पर छह से आठ माह तक उसका असर रहता है तथा पसीने की समस्या से राहत प्रदान करता है। यह इन्जेक्शन डर्मिस में दिया जाता है, जो त्वचा की दूसरी परत है।


इस इंजेक्शन के कई लाभ हैं

जैसे पसीने की समस्या से स्थायी राहत, आत्मविश्वास में वृद्धि, दाग और गंध से मुक्ति, त्वचा संबंधी समस्याओं में कमी आदि। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उक्त इंजेक्शन एक चिकित्सा प्रक्रिया है, और इसे केवल योग्य चिकित्सक द्वारा ही किया जाना चाहिए।