हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। गैस, ब्लोटिंग और कब्ज को रोज एक्सरसाइज और हेल्दी खाने से खत्म किया जा सकता है। एक्सपर्ट के बताए कुछ उपायों की मदद ली जा सकती है। गैस, ब्लोटिंग और कब्ज दिनचर्या में की गई गलतियों की वजह से होती है। ऐसे लोगों को खाना पहचाने में बहुत दिक्कत आती है जिनका पाचन तंत्र कमजोर होता है। इनको गैस, ब्लोटिंग और कब्ज की भी समस्या होती है। डाइटिशियन मनोली मेहता 3 टिप्स के जरिए आपको बताएंगी कैसे गैस, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
अंजीर पेट की समस्या को दूर करने लिए बहुत ही अच्छा है। आप रात को अंजीर को भिगाकर रख दें। उसके बाद सुबह होते ही इसको खाले। अंजीर को सुबह के समय खाने से इसके पचने में आसानी होती है। अंजीर में फाइबर की मात्रा बहुत होती है। यह पेट को आसानी से साफ कर देता है।
केला गैस, कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है। यह डाइजेशन की समस्या को बिल्कुल दूर कर देगा। आपको शाम 4 बजे के लगभग एक केला खाना है। उसके बाद आपको गुनगुना पानी भी पीना है। केले में आयरन, विटामिन्स और फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। इसको खाने भर से आपको एनर्जी मिलेगी और पेट भी साफ हो जाएगा। केला
गुलकंद की तासीर ठंडी होती है। इसकी मदद से आप खाने को अच्छे से पचा पाएंगे। गुलकंद पाचन की समस्या को दूर कर एसिडिटी को परेशानी को भी दूर कर देता है। आपको बस इतना कर है कि गुलकंद को एक चम्मच में लेना है और पानी या गुड़ के साथ खाना है।