• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Artificial Eggs: नकली अंडे खराब कर सकते हैं आपकी सेहत, ऐसे करें पहचान

Artificial Eggs: असली अंडे की तरह दिखने वाले अंडे हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। मार्केट से अंडे खरीदते समय नकली और असली की पहचान करना जरूरी है,...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 07 Nov 2022 05:22:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Nov 2022 11:01:05 PM (IST)
Artificial Eggs: नकली अंडे खराब कर सकते हैं आपकी सेहत, ऐसे करें पहचान
Artificial Eggs: असली अंडे की तरह दिखने वाले अंडे हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। मार्केट से अंडे खरीदते समय नकली और असली की पहचान करना जरूरी है, नहीं तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

Artificial Eggs: अंडे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ज्यादातर लोग अपने दैनिक आहार में अंडे को शामिल करते हैं। अंडे प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं, जो स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं, लेकिन अंडे खाना खतरनाक हो सकता है। दरअसल बाजार में नकली अंडे बिक रहे हैं। असली अंडे की तरह दिखने वाले अंडे हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। मार्केट से अंडे खरीदते समय नकली और असली की पहचान करना जरूरी है, नहीं तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

अंडे खाने के फायदे

उबले अंडे में विटामिन ए, फोलेट, विटामिन बी5, विटामिन बी12, विटामिन बी2, विटामिन के, विटामिन बी 6, कैल्शियम और जिंक होता है। अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है। एक अंडे में 212 ग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। यह उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन यानी एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।


बढ़ती उम्र के साथ आंखों की समस्या होने लगती है। अंडे में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये पोषक तत्व आंखों के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में नकली अंडे का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत को खतरा है।

नकली अंडे खाने का नुकसान

- नकली अंडे का नर्वस सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। केमिकल से बने ये अंडे लीवर के लिए हानिकारक होते हैं।

- नकली अंडे हड्डियों को कमजोर कर सकते हैं। ऐसे अंडे खाने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है।

- नकली अंडे खून बनाने की क्षमता को प्रभावित करते हैं। इससे शरीर में एनीमिया हो सकता है।

कैसे होते हैं नकली अंडे?

नकली अंडे बिल्कुल असली अंडे की तरह दिखते हैं। ये सिंथेटिक और प्लास्टिक से बनाए जाते हैं।

नकली-असली की पहचान कैसे करें

- अगर अंडे की जर्दी और सफेदी अच्छी तरह से मिल जाए तो अंडा नकली है।

- नकली अंडे का सफेद भाग असली अंडों से ज्यादा सख्त होता है।

- नकली अंडे को आग के पास रखने से उसमें आग लग सकती है।

- सिंथेटिक और प्लास्टिक के अंडे पानी में नहीं डूबेंगे।

डिस्क्लेमर

'यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'