• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Avocado Benefits: सिर्फ वजन ही कम नहीं करता एवोकैडो, रोज खाएंगे तो ये होंगे फायदे

Avocado Benefits एवोकैडो फल फाइबर से भरपूर होता है। इसमें फाइबर होने की वजह से इसके सेवन से पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे वजन कम होने म...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 07 Dec 2022 03:33:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Dec 2022 11:22:59 PM (IST)
Avocado Benefits: सिर्फ वजन ही कम नहीं करता एवोकैडो, रोज खाएंगे तो ये होंगे फायदे

Avocado Benefits । एवोकैडो एक स्वादिष्ट फल होता है। यह ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। इसके तेल का इस्तेमाल कॉस्मेटिक के रूप में किया जाता है, जो त्वचा को सुंदर बनाए रखने रखता है। यह विटामिन-सी का भी भरपूर स्त्रोत होता है, जो शरीर की इम्युनिटी मजबूत बनाए रखता है। जानते हैं एवोकैडो के कई औषधीय गुणों के बारे में -

वजन कम करता है एवोकैडो

एवोकैडो फल फाइबर से भरपूर होता है। इसमें फाइबर होने की वजह से इसके सेवन से पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। जो लोग अपना वजन जल्दी कम करना चाहते हैं तो उनके लिए यह फल बेहद गुणकारी है।


मोतियाबिंद दूर करता है एवोकैडो

एवोकैडो में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। इसमें खासतौर से ल्युटिन और जेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह मोतियाबिंद की समस्या से बचाने में मददगार होते हैं। इसके अतिरिक्त यह मैक्युलर डिजनरेशन जैसी समस्या के खतरे से भी बचाने में भी मदद करते हैं। एवोकैडो के रोजाना सेवन से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

पोटेशियम से भरपूर

एवोकैडो में फाइबर के साथ-साथ पोटेशियम भी भरपूर होता है यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मददगार होते हैं, जिन्हें पेट में एसिडिटी की समस्या होती है, उनके लिए यह फल काफी अच्छा होता है। इसमें फ्रूक्टिज की मात्रा काफी कम होती है, जिससे गैस की समस्या कम हो जाती है। एवोकैडो में पाया जाने वाला फाइबर पाचन को ठीक कर अन्य समस्याओं से बचाता है।

दिल के लिए फायदेमंद

एवोकैडो में भरपूर मात्रा में मोनो अनसैचुरेटेड फोलिक एसिड मौजूद होते हैं। कई रिसर्च में यह पाया गया है कि एवोकैडो खाने से दिल संबंधित बीमारियां होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। यह एलडीएल, एचडीएल, कोलेस्ट्रॉल के साथ ही ट्राइग्लिसराइड को भी नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। उच्च रक्तचाप की समस्या में यह फल बेहद फायदेमंद होता है। कुछ अध्ययनों के मुताबिक एवोकैडो का तेल सब्जियां बनाने में उपयोग करने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की कमी दूर हो जाती है।

प्रोस्टेट कैंसर में लाभदायक

कुछ अध्ययनों से यह पता चला है कि एवोकैडो में मौजूद पोषक तत्व प्रोस्टेट कैंसर को कम करने में सहायक होते हैं। एवोकैडो के रोजाना सेवन से कैंसर में चल रही कीमोथैरेपी के बाद के होने वाले साइड इफेक्ट्स को भी ठीक करने में सहायक होता है।

त्वचा के लिए असरकारक

एवोकैडो में पाया जाने वाला विटामिन ई और सी त्वचा के लिए बेहद गुणकारी तत्व होते हैं। यदि एवोकैडो का फल रोज खाया जाए तो त्वचा संबंधित समस्याएं कभी नही होंगी। इसके अतिरिक्त घने लंबे और मजबूत बालों के लिए भी एवोकैडो फल अच्छा माना जाता है।