Benefits of Pani Puri: गोलगप्पे खाने के हैं बड़े फायदे, वजह जानकर हो जाएंगे खुश
Benefits of Pani Puri: गोलगप्पे का पानी काफी चटपटा होता है। जिसे खाने के बाद घंटों भूख नहीं लगती है।
By Shailendra Kumar
Edited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Tue, 08 Feb 2022 04:08:07 PM (IST)
Updated Date: Tue, 08 Feb 2022 10:09:08 PM (IST)

Benefits of Pani Puri: बच्चे हो या बड़े गोलगप्पे खाना सभी को पसंद है। ये सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड्स में शामिल है। कई लोग अपने सेहत का ध्यान रखते हुए पानीपुरी खाने से कतराते हैं। अगर हम आपको गोलगप्पे के फायदे बताएं, तो शायद जानकार यकीन नहीं होगा। लेकिन ऐसा सच में है। दरअसल एक्ट्रा फैट करने में पानीपुरी मददगार हैं। आइए जानते हैं कैसे।
नहीं लगेगी भूख
मोटापे से परेशान लोगों के लिए गोलगप्पा एक हेल्दी विकल्प है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं। तब पानीपुरी आपकी मदद कर सकती है। दरअसल गोलगप्पे का पानी काफी चटपटा होता है। जिसे खाने के बाद घंटों भूख नहीं लगती है।
घर के बने ही खाएं
कई डाइटीशियन सुझाव देते हैं कि पानीपुरी वजन घटाने में मदद करता है। जब इसे घर पर बनाकर खाएं। इसके साथ जलजीरा पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
गोलगप्पे के पाई के फायदे
घर पर बने गोलगप्पा पानी के कई फायदे हैं। अगर आप पुदीना, जीरा और हींग से पानी तैयार करते हैं। तब यह पाचन के लिए अच्छा होता है। इसमें धनिया पत्ती का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हींग दर्द को कम करता है।
इन बातों का रखें ध्यान
पानीपुरी में मीठी चटनी खाने से बचें। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो चीनी बिल्कुल न लें। गोलगप्पे में मीठे पानी के बजाय पुदीना पानी डालकर खाएं। इसमें हींग, अजवाइन और जीरा का इस्तेमाल करें। सूजी के बजाए आट के गोलगप्पों का सेवन करें।