Benefits of Skipping: सिर्फ 15 मिनट में बर्न होती है 300 कैलोरी, स्किपिंग करते समय रखें ये सावधानी
Benefits of Skipping स्किपिंग कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए। शुरुआत में स्किंपिंग बहुत ज्यादा नहीं करना चाहिए।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 03 Apr 2023 12:46:59 PM (IST)
Updated Date: Mon, 03 Apr 2023 12:47:12 PM (IST)

Benefits of Skipping । बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं और खानपान के साथ-साथ जीवन शैली में भी बदलाव करते हैं, लेकिन इसके बाद भी कई बार लोगों का वजन कम नहीं होता है। इसका मुख्य कारण है रोजाना कैलोरी गेन करने के अनुपात में कैलोरी बर्न नहीं हो पाता है, जिससे वजन हमेशा पहले के समान ही बना रहता है।
इन कारण से बढ़ता है शरीर में फैट
हेल्थ एक्सपर्ट्स व डायटिशियन के मुताबिक जंक फूड के सेवन और अत्यधिक आराम से शरीर में वसा स्टोरेज होने लगती है। लंबे समय तक जंक फूड के सेवन से ही मोटापे की समस्या लगातार बनी रहती है। कई बार लोगों में मोटापा आनुवांशिकी बीमारी के कारण भी होता है, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ट्रांसफर हो जाता है।
तेजी से कैसे बर्न करें कैलोरी
यदि आप भी अपने शरीर से फैट बर्न करना चाहते हैं तो रोज स्किपिंग जरूर करें। वजन कम करने के लिए स्किपिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो तेजी से वजन घटाती है। अब तक हुए कई शोध में यह पता चला है कि संतुलित आहार और रोजाना स्किपिंग करने से तेजी से वजन कम होता है।
अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है स्किपिंग
स्किपिंग एक अच्छी कार्डिओ एक्सरसाइज है, जिसका हमारी सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। तेजी से शरीर की कैलोरी बर्न होती है। साथ ही शरीर में रक्त संचार सही से होता है। इससे हृदय दर में भी सुधार होता है। शुगर मरीज के लिए भी स्किपिंग करना बेहद फायदेमंद होता है।
रोज कितनी देर करें स्किपिंग
रोज 20 मिनट स्किपिंग करने से दिल की सेहत में सुधार आता है और हार्ट अटैक की आशंका खत्म हो जाती है। यदि रोज 15 मिनट तक स्किपिंग करते हैं तो 300 कैलोरी बर्न होती है।
स्किपिंग करते समय ये सावधानी रखें
स्किपिंग कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए। शुरुआत में स्किंपिंग बहुत ज्यादा नहीं करना चाहिए। धीरे-धीरे इसका समय बढ़ाना चाहिए। पेट में भी दर्द की शिकायत हो सकती है। खाना खाने के तुरंत बाद भी स्किपिंग एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।