Blood Sugar Levels: डायबिटीज के केस लगातार बढ़ रहे हैं। उम्रदराज से लेकर बच्चे भी इसके चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज पीड़ित के लिए इस बीमारी को मैनेज करना थोड़ा कठिन होता है। डायबिटीज में खून में ग्लूकोस की मात्रा बढ़ जाती है। ब्लड शुगर के ज्यादा रहने से व्यक्ति को कई हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। कई बार रोगियों का ब्लड शुगर कम और ज्यादा होना खतरनाक है। ऐसे में मरीज की मौत भी हो सकती है।
क्या होता है सामान्य ब्लड शुगर?
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के मुताबिक, सुबह के समय जब आपने आठ घंटे तक पानी के अलावा कुछ खाया या पिया नहीं हो, तो 100 mg/dL से कम होनी चाहिए। इसका मतलब है कि ब्लड शुगर नॉर्मल है। वहीं अगर शुगर रीडिंग 100 से 125 mg/dL के बीच है, तो इसका मतलब है कि डायबिटीज की शुरुआत है। 125 से ऊपर की रीडिंग खतरा है।
फास्टिंग ब्लड शुगर के जरिए डायबिटीज का स्तर
100 mg/dL से कम: सामान्य
100 mg/dL से 125 mg/dL: डायबिटीज की शुरुआत
126 mg/dL या अधिक: डायबिटीज
हाई ब्लड शुगर के लक्षण
1. सिर में अचानक तेज दर्द
2. पेशाब में गंध आना
3. थकान
4. धुंधला दिखाई देना
5. बहुत भूख-प्यास लगना
6. वजन घटना
लो ब्लड शुगर के लक्षण
1. चक्कर आना
2. घबराहट
3. पसीना ज्यादा आना
4. दिल की धड़कन तेज होना
5. भूख ज्यादा लगना
6. चिड़चिड़ापन
7. झुनझुनी महसूस होना
8. रात में नींद न आना
डायबिटीज वाले बच्चों और किशोरों में सामान्य ब्लड शुगर लेवल चार्ट
डायबिटीज वयस्कों के लिए सामान्य शुगर लेवल चार्ट (भोजन से पहले और बाद में)
मधुमेह व्यस्कों में हाई और लो ब्लड शुगर की मात्रा
नीम
नीम की पत्तियां फ्लेवोनॉयड, ग्लाइकोसाइड्स और एंटीवायरल कंपाउंड से युक्त होती हैं। यह सभी ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायक है। नीम के पत्तों का पानी भी डायबिटीज में फायदेमंद रहेगा।
आम के पत्ते
आम के पत्ते में मौजूद तत्व इन्सुलिन और ग्लूकोज को संतुलित रखती है। आम के पत्ते में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, फाइबर और पेक्टिन होता है। यह पोषक तत्व डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करना भी आसान है। आप 5 से 7 आम की पत्तियों को पानी में डालकर उबाल लें। सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें।
जामुन के बीज
जामुन के बीज में एंटी डायबिटिक इफेक्ट होता है। इसकी हाइपोग्लाइसेमिक प्रॉपर्टी ब्ल्ड शुगल लेवल को कंट्रोल में रखती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को स्वस्थ रखता है।
डिस्क्लेमर
'यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
यह भी पढ़ें-
Dates Benefits: भीगे हुए खजूर में छिपा है यौन शक्ति का राज, शरीर को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे