Health Tips: हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज? ये इन बीमारियों का है संकेत
Health Tips: बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों के कार्टिलेज खराब हो जाते हैं। जिसके कारण हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है।
By Shailendra Kumar
Edited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Tue, 18 Jan 2022 03:14:18 PM (IST)
Updated Date: Tue, 18 Jan 2022 07:56:47 PM (IST)

Health Tips: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई दिक्कतें होने लगती है। उनमें हड्डियों से आने वाली कट-कट की आवाज भी शामिल है। ऐसी आवाज आने के तीन कारण होते हैं, जिनमें मांसंपेशियों में खिचाव, उम्र बढ़ना और गठिया अहम हैं। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाए, तो बीमारी बढ़ जाती है। हालत गंभीर होने से पहले इसका उपचार किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे पांच काम, जिसे करने से इससे बचाव हो सकता है।
1. बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों के कार्टिलेज खराब हो जाते हैं। जिसके कारण हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है। कई बार आवाज दर्द या सूजन के साथ होती है। समय रहते इसका इलाज करना चाहिए। कई लोगों को उंगलियों, जोड़ो, गर्दन और पीठ को चटकाने की आदत होती है। ऐसा करने से बचना चाहिए।
2. फिजिकल एक्टिविटीज करते रहना चाहिए। एक ही जगह ज्यादा देर बैठने बॉडी अकड़ जाती है। अगर आप पूरे दिन बैठकर काम करते हैं, तो हर आधे घंटे में उठने की आदत डालें।
3. स्ट्रेचिंग करने से हड्डियों से आने वाली आवाज कम होती है। ऐसा करने से जोड़ों को चिकना करने में मदद मिलती है। इसलिए हर दिन हल्की स्ट्रेचिंग करनी चाहिए।
4. तनाव आजकल हर बीमारी की वजह बन गया है। कई लोग तनाव के कारण जोड़ों को चटकाते हैं। तनाव से निपटने के लिए गहरी सांस लेना और योग करना चाहिए।
5. साथ ही प्रतिदिन एक्सरसाइज करनी चाहिए। स्वस्थ्य रहने के लिए प्रति सप्ताह 150 मिनट एक्सरसाइज करें। अगर जिम नहीं जा पा रहे हैं, तो काम का काम, बागवानी और सुबह घूमने जाया करें।