Bone pain: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। कैल्शियम और विटामिन डी की कमी शरीर की हड्डियों को दर्द रहा है। अभी तक यह माना जाता था कि कैल्शियम की कमी से हड्डियों में दर्द होता है। लेकिन देखा जा रहा है विटामिन डी की कमी भी हड्डियों में दर्द दे रहा है। विटामिन डी की कमी अधिकांश लोगों में देखने काे मिलती है।यह दर्द का प्रमुख कारण भी बन रही है। दरअसल विटामिन (डी) का मुख्य स्रोत सूर्य की रोशनी है जो हड्डियों के अलावा पाचन क्रिया में भी बहुत उपयोगी है।
डा सचिन जैन, हड्डी रोग विशेषज्ञ व्यस्त दिनचर्या और आधुनिक संसाधनों के कारण लोग तेज धूप सहन नहीं कर पाते। सुबह से शाम तक आफिसों में रहते हैं। खुले मैदान में घूमना-फिरना और खेलना भी बंद हो गया। इस कारण धूप के जरिए मिलने वाला विटामिन उन तक नहीं पहुंच पाता। जब भी किसी को घुटने या जोड़ में दर्द होता है तो उसे लगता है कैल्शियम की कमी हो गई। विटामिन डी की ओर ध्यान नहीं जाता। अगर कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन (डी) की भी समय पर जांच करवा ली जाए तो आर्थराइटिस को बढ़ने से रोका जा सकता है।कैल्शियम की कमी होने पर हमारे शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, लेकिन आपको बता दें कि इसकी कमी होने पर ब्रेन, हार्ट, मसल्स को भी नुकसान होता है।कैल्शियम हमारे बोन्स और दांतों को तो मजबूत बनाते ही हैं, हार्ट और मसल्स फंक्शन को भी ठीक रखने का काम करता है. यही नहीं, बढ़ते बच्चों के बेहतर विकास के लिए भी कैल्शियम एक जरूरी मिनरल्स है।कैल्शियम की कमी को हाइपोकैल्शेमिया भी कहा जाता है।शरीर में कैल्शियम की कमी खान पान में लापरवाही के कारण तो होती ही है।इसलिए खान पान बेहतर रखें और प्रतिदिन सुबह सुबह धूप से शरीर सेकें जिससे विटामिन की डी की कमी दूर हो तो हड्डी का दर्द दूर रहेगा।