• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेजी से युवाओं में बढ़ रहे आंत के कैंसर का क्या है कारण, जानिए कैसे करें बचाव

युवाओं में आंत के कैंसर यानी बाउल कैंसर फास्ट फूड, फाइबर की कमी, शारीरक गतिविधि की कमी, मोटापा, स्मोकिंग और एल्कोहॉल जैसी आदतों के कारण बढ़ रहा है। यह...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 21 Mar 2025 11:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 21 Mar 2025 11:00:00 AM (IST)
तेजी से युवाओं में बढ़ रहे आंत के कैंसर का क्या है कारण, जानिए कैसे करें बचाव
आजकल की भागदौड़ भरी बदलती लाइफ स्टाइल से युवा भी आंतों के कैंसर के शिकार हो रहे हैं।

HighLights

  1. खराब डाइट और मोटापा कोलोन कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
  2. कई देशों में 50 से कम उम्र के लोगों में कोलोन कैंसर होना चिंताजनक।
  3. रेड मीट, प्रोसेस्ड मीट के अलावा शराब और सिगरेट से बढ़ता है जोखिम।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। आंत के कैंसर को कोलन या रेक्टल कैंसर भी कहा जाता है। आज के समय में युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। एक अध्ययन के अनुसार, ये बीमारी पूरे विश्व में 25 से 49 वर्ष के लोगों में ज्यादा देखने को मिल रही है।

इसका मुख्य कारण अनहेल्दी लाइफ स्टाइल है। इसके चलते बड़ी आंत या मलाशय की दीवारों में असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि होने लगती है, जो समय के साथ कैंसर का रूप ले सकती है। पहले यह बीमारी अधिक उम्र के लोगों में अधिक देखी जाती थी।


मगर, आजकल की भागदौड़ भरी बदलती लाइफ स्टाइल ने युवाओं को भी इसके दायरे में ला दिया है। युवाओं में तेजी से इसका खतरा क्यों बढ़ रहा है और इसपर रोक लगाने के लिए क्या उपाय करें आईए जानते हैं इनके बारे में…

कॉलन कैंसर का खतरा बढ़ने के कारण

अनहेल्दी फूड्स का सेवन- फास्ट फूड, प्रोसेस्ड मीट और चीनी से भरपूर आहार का अत्यधिक सेवन। इसमें फाइबर की कमी हो, आंतों को कमजोर करता है।

फिजिकल एक्टिविटी कम होना- लंबे समय तक बैठने और व्यायाम न करने से पाचन तंत्र सुस्त हो जाता है।

मोटापा- तेजी से बढ़ता वजन हॉर्मोनल असंतुलन और सूजन पैदा कर कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है।

नशीली चीजों का सेवन- स्मोकिंग और एल्कोहॉल ये दोनों आंत की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कैंसर का जोखिम बढ़ाते हैं।

जेनेटिक कारणों से भी संभव है- यदि परिवार में किसी को आंत का कैंसर हो, तो आनुवांशिक जोखिम अधिक हो सकता है।

स्ट्रेस तनाव और अनहेल्दी लाइफ स्टाइल- स्ट्रेस से इम्युन सिस्टम कमजोर हो सकता है,जिससे कैंसर का खतरा बढ़ता है।

naidunia_image

बचने के लिए लाइफ स्टाइल में जरूरी हैं बदलाव

इसकी रोकथाम के लिए फाइबर युक्त आहार लें। नियमित व्यायाम के साथ जंक फूड से परहेज, तनाव प्रबंधन, और नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस जोखिम को कम किया जा सकता है।

संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाएं- जंक फूड्स से दूर रहें। फाइबर युक्त आहार जैसे कि साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल, और दालें पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती हैं। इसलिए इनका सेवन करें।

प्रोसेस्ड फूड और रेड मीट का कम मात्रा में सेवन करें क्योंकि इनका अधिक सेवन कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट युक्त फूड्स का सेवन करें जैसे कि ग्रीन टी, बेरीज और हरी सब्जियां। ये कोशिकाओं को क्षति से बचाती हैं।

डेली योग और एक्सरसाइज करें- डेली 30 मिनट योग और एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, स्विमिंग, साइक्लिंग जरूर करें। यह पाचन तंत्र और वजन को संतुलित रखता है।लंबे समय तक बैठे रहने से बचें।

स्ट्रेस कम करें और नींद पूरी करें- ध्यान और प्राणायाम से तनाव नियंत्रित करें और पर्याप्त नींद लें। इससे स्ट्रेस दूर होगा और शरीर को एनर्जी मिलेगी।

स्मोकिंग और शराब छोड़ें- ये आदतें आंत की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं। इन्हें छोड़कर कैंसर के खतरे को कम करें। आंत का कैंसर का खतरा जीवनशैली से जुड़ा है, लेकिन इसे स्वस्थ आदतों के जरिए रोका जा सकता है।