
लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण हमारी सेहत पर इसका बुरा असर दिखाई देते हैं। ऐसे में कई तरह की शारीरिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। Brain Fog एक ऐसी ही परेशानी है, जिसमें व्यक्ति अचानक कुछ जरूरी बातों को भूल जाता है। कई बार तो बात करते समय उसे शब्द भी याद नहीं आते हैं। यहां Brain Fog बीमारी के बारे में डॉ. अखिलेश भार्गव विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
ब्रेन फॉग के दौरान व्यक्ति की दिमागी स्थिति काफी कमजोर हो जाती है। दरअसल Brain Fog कोई मानसिक बीमारी नहीं है, बल्कि कई बीमारियों की वजह से Brain Fog की समस्या हो सकती है। ब्रेन फॉग की समस्या तनाव, नींद में बदलाव, एकाग्रता में कमी के कारण हो सकता है।
यदि किसी व्यक्ति को लगातार हाई बीपी की समस्या बनी रहती है तो Brain Fog की समस्या हो सकती है। इसके अलावा प्रतिरक्षा प्रणाली या मानसिक थकान के कारण भी ब्रेन फॉग हो सकता है। इसके कारण व्यक्ति की तर्क शक्ति प्रभावित होती है और ध्यान केंद्रित करने काफी परेशानी होती है।

हार्मोन में लगातार बदलाव के कारण भी Brain Fog की समस्या हो सकती है। महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इसके अलावा महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन में गिरावट होने के कारण भी भूलने की बीमारी हो सकती है।
Brain Fog से बचने के लिए मरीज को विटामिन-बी12 और विटामिन डी 3 का भरपूर सेवन करना चाहिए। Brain Fog की समस्या मैग्नीशियम और आयरन की कमी की वजह से भी हो सकती है। डेयरी प्रोडक्ट के साथ फलों का भरपूर सेवन करना चाहिए।