Brain Tumor Symptoms: ब्रेन ट्यूमर होने पर दिखते हैं ये गंभीर लक्षण, सामान्य समझकर अनदेखा न करें
Brain Tumor होने पर रोगी को बहुत अधिक सिर दर्द होता है। हमेशा वह खुद को चिंतित महसूस करता है। इसमें रोगी के सिरदर्द की तीव्रता, आवृत्ति या पैटर्न पर ध्यान देना चाहिए।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 01:06:14 PM (IST)
Updated Date: Sat, 13 Apr 2024 02:59:15 PM (IST)
ब्रेन ट्यूमर होने के सटीक कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।HighLights
- ट्यूमर शरीर के एक निश्चित हिस्से में कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि के कारण होता है।
- जब यह मस्तिष्क में होता है तो यह ब्रेन ट्यूमर का कारण बनता है।
- ब्रेन ट्यूमर का सफलतापूर्वक इलाज कर पाना आज भी डॉक्टरों के लिए एक बड़ी चुनौती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर बीमारी है, जिसके प्रति समय रहते यदि एहतियात नहीं बरती जाती है तो मरीज की जान भी जा सकती है। Brain Tumor के शुरुआत संकेत या लक्षण काफी सामान्य होते हैं, जिन्हें आमतौर पर लोग अनदेखा कर देते हैं। यहां जानें ब्रेन ट्यूमर क्यों होता है और इसके लक्षणों को कैसे पहचान सकते हैं?
क्या होता है ब्रेन ट्यूमर
![naidunia_image]()
ट्यूमर शरीर के एक निश्चित हिस्से में कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि के कारण होता है और जब यह मस्तिष्क में होता है तो यह ब्रेन ट्यूमर का कारण बनता है। ब्रेन ट्यूमर का सफलतापूर्वक इलाज कर पाना आज भी डॉक्टरों के लिए एक बड़ी चुनौती है, हालांकि सभी ब्रेन ट्यूमर को कैंसर नहीं माना जाता है।
सटीक कारण अभी भी पता नहीं
ब्रेन ट्यूमर होने के सटीक कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि यह वंशानुगत विकार, रेडिएशन थेरेपी या कीटनाशकों के प्रभाव में आने का कारण हो सकता है। नागपुर के कंसल्टेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. आशीष भांगे के मुताबिक, शुरुआत में यदि प्रमुख लक्षण दिखाई देते हैं तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
ये है शुरुआती लक्षण
- Brain Tumor होने पर रोगी को बहुत अधिक सिर दर्द होता है। हमेशा वह खुद को चिंतित महसूस करता है। इसमें रोगी के सिरदर्द की तीव्रता, आवृत्ति या पैटर्न पर ध्यान देना चाहिए।
- कुल मरीजों की आंखों की रोशनी कम हो जाती है। उन्हें दोनों आंखों से या एक आंख से धुंधला दिखाई देने लगता है। सामने जो भी चीजें देखते हैं, उसके दृश्य सही तरह से नहीं देख पाते हैं। शरीर के नर्व सिस्टम पर दबाव पड़ता है।
इसके अलावा शरीर का कंपकंपी छूटना, हाथ या पैरों में कंपन, शरीर में ऐंठन जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं।
लगातार मतली और उल्टी जैसी शिकायत हो सकती है। मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी पर दबाव के कारण शरीर के एक हिस्से में कमजोरी या सुन्नता महसूस हो सकती है।
मरीज को लगातार थकान महसूस होती है। खुद को ऊर्जावान महसूस नहीं करते हैं। आलस्य व शरीर में दर्द होता है।