Buttermilk Benefits: गर्मी के मौसम में छाछ पीने का क्या है सही समय, एक दिन में कितना पिएं
Buttermilk Benefits किसी भी चीज को सही मात्रा में खाने पर ही सेहत को फायदा मिलता है। अगर सीमित मात्रा में ना खाया जाए तो
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 06 Jun 2023 09:14:15 AM (IST)
Updated Date: Tue, 06 Jun 2023 10:49:01 AM (IST)

Buttermilk Benefits। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए हम कई तरह के शीतल पेय पीते हैं। इसमें छाछ का सेवन करना गर्मी में काफी फायदेमंद माना जाता है। छाछ कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, बी, सी और ई से भरपूर होता है और इस में मौजूद विटामिन सी तो गर्मियों में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मददगार होता है।
शरीर रहता है हाइड्रेट
गर्मियों के मौसम में छाछ का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और इसमें यदि काली मिर्च, जीरा, हल्की हरी मिर्च मिलाकर पिया जाए तो ये सुपर ड्रिंक बन जाता है।
गर्मियों में छाछ पीने का सही समय क्या है
वैसे तो गर्मी के मौसम में आप दिन में कभी भी छाछ पी सकते हैं, लेकिन खाना खाने के बाद छाछ पीना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके अलावा शाम को या रात में रात में छाछ पीने से बचना चाहिए।
दिनभर में कितनी छाछ पीना चाहिए
किसी भी चीज को सही मात्रा में खाने पर ही सेहत को फायदा मिलता है। अगर सीमित मात्रा में ना खाया जाए तो नुकसान हो सकता है। एक व्यक्ति को गर्मी के मौसम में 1 या 2 ग्लास से ज्यादा छाछ नहीं पीना चाहिए। ज्यादा छाछ पीने से गैस, पेट खराब या ब्लोटिंग से संबंधित परेशानी हो सकती है। वहीं यदि खाली पेट छाछ का सेवन किया जाता है तो यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का काम करता है। शरीर में एनर्जी बूस्ट होती है। इसके अलावा कब्ज की समस्या में भी ये फायदेमंद होती है।
डिस्क्लेमर
स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।