यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cancer Symptoms: समय रहते कैंसर के लक्षणों को समझ लेना जरूरी
Cancer Symptoms: कैंसर कुछ माह के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में संभव है।
By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 05 Jul 2023 11:39:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Jul 2023 11:39:43 AM (IST)
कैंसर की बीमारी से कोई व्यक्ति ग्रसित है, तो उसे नियमित रूप से हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। Cancer Symptoms: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। कैंसर कई प्रकार के होते हैं। इनके होने का कारण भी अलग-अलग होता है। आमतौर पर सबसे अधिक होने वाला कैंसर तंबाकू के सेवन से होता है। इसमें नाक, कान, फेफड़े, आहार नली आदि में कैंसर हो जाता है। इसे अत्यंत गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।
कैंसर अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. आयुष नाईक ने बताया कि कैंसर के प्रमुख लक्षण लंबे समय तक बुखार आना, रक्त का रिसाव होना, गठान हो जाना, मुंह में छाले होना, आवाज में बदलाव हो जाना, लंबे समय तक खांसी चलना आदि हैं। इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो उन्हें नजरअंदाज करने के बजाय विशेषज्ञों की सलाह से उपचार करवाना चाहिए।
कैंसर से बचाव के लिए शराब के सेवन से बचें, धूम्रपान से बचें, हरी सब्जियों का सेवन करें, नियमित रूप से व्यायाम करें। हमें यह समझना होगा कि कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है। यह कुछ माह के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में संभव है। कई युवा अब तंबाकू और शराब का सेवन करने लगे हैं, जिसके कारण वह कम उम्र में ही इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं।
स्वजनों को ध्यान देना चाहिए कि उनके बच्चे किसी बुरी लत में न जाएं। यदि कैंसर की बीमारी से कोई व्यक्ति ग्रसित है, तो उसे नियमित रूप से हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। यह फायदेमंद होता है। महिलाओं को स्तन कैंसर, सर्वाइल कैंसर अब ज्यादा संख्या में होने लगा है। इसके लिए महिलाओं को भी जागरूक रहकर विशेष तौर पर इसके लक्षण पहचान कर समय पर उपचार शुरू करवाना चाहिए।