• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cholesterol Problem: आंखों पर भी असर डालता है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, इन लक्षणों से फौरन करें पहचान

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आंखों पर इसका असर पड़ता है और इसके लक्षणों को पहचाना जा सकता है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Mon, 12 Sep 2022 01:24:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Sep 2022 01:24:34 PM (IST)
Cholesterol Problem: आंखों पर भी असर डालता है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, इन लक्षणों से फौरन करें पहचान

High Cholesterol Symptoms: आज देश में सबसे तेजी से बढ़ रही मेडिकल समस्याओं में एक है शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना। आखिर ये इतना खतरनाक क्यों माना जाता है? इसकी वजह ये है कि शरीब में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, ट्रिपल वेसल डिजीज, स्ट्रोक और कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है।

क्या है कोलेस्ट्रॉल?

कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो हमारे ब्लड वेसेल्स में पाया जाता है। इसका काम हेल्दी सेल्स का निर्माण करना है, लेकिन अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा मात्रा में जमा होने लगे, तो ये ब्लड वेसल्स में जमने लगता है और फिर हार्ट को ब्लड पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इसकी वजह से हमारी आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में बेहतर होगा कि हम समय से इसके लक्षणों को पहचानें।


आंखों से पहचानें कोलेस्ट्रॉल

जैसे ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल का जोखिम बढ़ता है तो शरीर के अंगों पर इसका असर दिखने लगया है। आमतौर पर हमारे पैरों या हाथों के जरिए इसके लक्षणों को पहचाना जा सकता है, लेकिन आंखों पर पड़ते असर से भी इसे पहचाना जा सकता है।

  • जब कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बढ़ जाए तो आंखों और इसके आसपास फैट जमा होने लगता है।
  • आंखों के करीब पीलापन नजर आने लगेगा।
  • आंखों के आसपास दाने उभरने लगें, जो जल्द ठीक ना हों तो ये बैड कोलेस्ट्रॉल का असर है।
  • अगर आंखों से धुंधला नजर आने लगे और इसकी कोई दूसरी वजह ना हो, तो सतर्क हो जाएं।
  • हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) के ज्यादातर मामलों में लक्षण नजर नहीं आते।
  • नियमित जांच और खून के लिपिड प्रोफाइल टेस्ट (Lipid Profile Test) से इसका पता लगाया जा सकता है।

कैसे कम करें कोलेस्ट्रॉल?

अगर आपके खून में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गई है, तो इसे कम करने के अपने लाइफस्टाइल और फूड हैबिट्स में तुरंत बदलाव लाएं। फैट, हाई प्रोटीन या ऑयल वाली चीजें खाना बिल्कुल छोड़ दें, वरना शरीर को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने खाने में ताजे फल और सब्जियों को बढ़ा दें और ऑयली और मीठी चीजों से दूर रहें। आपको बता दें कि जंक फूड्स और फास्ट फूड्स से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इससे जितनी दूरी बना सकें, बना लें।