• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coconut Oil For Skin: सर्दियों में त्वचा को हेल्दी रखना है तो ऐसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल

Coconut Oil For Skin नारियल का तेल त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है। यह स्किन में नमी बना कर रखता है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sun, 03 Dec 2023 02:35:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 Dec 2023 02:43:55 PM (IST)
Coconut Oil For Skin: सर्दियों में त्वचा को हेल्दी रखना है तो ऐसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल
सर्दियों के दौरान स्किन को सेहतमंद रखने के लिए नारियल तेल का उपयोग इस तरह से किया जा सकता है।

HighLights

  1. नारियल के तेल में कई औषधीय गुण होते हैं।
  2. नारियल तेल सूजन को कम करने में भी मददगार होता है।
  3. अपने जीवाणुरोधी गुणों के कारण घाव भरने में भी सहायक होता है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। सर्दियों के मौसम में संक्रामक बीमारियों के साथ-साथ त्वचा में रूखापन भी आ जाता है। त्वचा की सुरक्षा के लिए सर्दियों में कई उपाय किए जाते हैं, लेकिन नारियल तेल को स्किन के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. अखिलेश भार्गव के मुताबिक, नारियल का तेल एक प्राकृतिक मोस्चुराइजर है, जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है।

नारियल के तेल में कई गुण

नारियल के तेल में कई औषधीय गुण होते हैं। नारियल तेल सूजन को कम करने में भी मददगार होता है और अपने जीवाणुरोधी गुणों के कारण घाव भरने में भी सहायक होता है। सर्दियों के दौरान स्किन को सेहतमंद रखने के लिए नारियल तेल का उपयोग इस तरह से किया जा सकता है।


त्वचा में नमी बना कर रखता है नारियल तेल

नारियल का तेल त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है। यह स्किन में नमी बना कर रखता है। नारियल तेल का इस्तेमाल सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर पर किया जा सकता है। सर्दियों में नारियल के तेल से मालिश करने से शरीर में गर्मी बनी रहती है।

naidunia_image

लिप बाम की तरह उपयोग

नारियल का तेल का इस्तेमाल फटे होठों के लिए भी किया जा सकता है। फटे होठों को ठीक करने में नारियल तेल का उपयोग घरेलू लिप बाम की तरह कर सकते हैं। नारियल तेल से लिप बाम बनाने के लिए इसमें बटर या कोको पाउडर भी मिला सकते है।

फेस मॉइस्चराइजर

त्वचा की देखभाल रात में सोते समय नारियल के तेल को फेस मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चेहरे की त्वचा में चमक और नमी बना कर रखता है। नारियल तेल में अत्यधिक मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा को सेहतमंद बनाकर रखता है।

अच्छा मेकअप रिमूवर है नारियल तेल

नारियल तेल का उपयोग मेकअप रिमूवर के रूप में भी किया जा सकता है। एक कॉटन बॉल पर थोड़ा नारियल का तेल लगाकर क्लींजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। मेकअप हटाने के लिए उंगलियों से हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए।