• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coconut Water Dishes: गर्मियों में रहना चाहते हैं कूल-कूल, तो बनाएं नारियल पानी से बनी ये डिशेज

गर्मी में सेहत का ध्यान रखने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह गर्मी में बहुत लाभकारी साबित होगी। नारियल पानी में कैल्शियम, मैग्नीशिय...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 05 May 2024 09:03:07 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 May 2024 09:03:07 PM (IST)
Coconut Water Dishes: गर्मियों में रहना चाहते हैं कूल-कूल, तो बनाएं नारियल पानी से बनी ये डिशेज
गर्मियों में बनाएं नारियल डिशेज।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। गर्मी में सेहत का ध्यान रखने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह गर्मी में बहुत लाभकारी साबित होगी। नारियल पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, इलेक्ट्रोलाइट्स और पोटैशियम पाए जाते हैं। इसको पीने से आप हाइड्रेट महसूस करते हैं। यह गर्मी में आपको ठंडा बनाए रखने में मदद करती है। नारियल पानी से आप कुछ रेसिपी बना सकते हैं। हम आपको उसके बारे में इस आर्टिकल में बताते हैं...

नारियल पानी से बनी रेसिपीज

पॉप्सिकल्स

नारियल पानी को तरबूज, अनानास, मौसंबी और नींबू के रस में पूरी तरह से मिला दें। उसके बाद चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और पुदीने की पत्तियों को पीसकर रस में मिला दें। उसके बाद इसको पॉप्सिकल मोल्ड में डाल दें। उसके बाद इसको अच्छे से फ्रीज में जमाने के लिए रख दें। उसके बाद इसको ठंडा-ठंडा खा सकते हैं।


मॉकटेल

आप गर्मियों में नारियल पानी मॉकटेल को पी सकते हैं। ताजे फलों के रस में नींबू का रस, नारियल पानी व स्पार्कलिंग पानी मिला दें। उसेक बाद इसको ककड़ी के टुकड़ों व नींबू को अच्छे से सजा सकते हैं।

चिया पुडिंग

आप गर्मी में नारियल पानी से बने चिया पुडिंग को खा सकते हैं। आपको बस नारियल पानी में चिया सीड्स को मिला देना है। उसके बाद रात भर के लिए फ्रिज में छोड़ देना है। सुबह उसमें मौसमी फल, ड्राई फ्रूट्स व सीड्स या नारियल के टुकड़े अच्छे से डालकर मिला दें।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।