• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corn Health Benefits : बढ़ गई कार्न की मांग, सेहत के साथ दिल के लिए है फायदेमंद

बरसात के मौसम में अक्सर लोगों को कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। इस मौसम में लोग अक्सर चाय के साथ पकौड़े खाना पसंद करते हैं लेकिन अगर आप सि...और पढ़ें

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 10:41:05 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jul 2024 10:41:05 AM (IST)
Corn Health Benefits : बढ़ गई कार्न की मांग, सेहत के साथ दिल के लिए है फायदेमंद
मक्के में घुलनशील फाइबर भी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

HighLights

  1. आपके पाचन तंत्र को काफी फायदा मिलता है।
  2. पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज आदि से निजात।
  3. पॉपकॉर्न व स्वीट कॉर्न इसकी लोकप्रिय किस्में हैं।

नईदुनिया जबलपुर। मक्का यानी कार्न यह आंखों और पाचन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। मक्का दुनिया के सबसे लोकप्रिय अनाजों में से एक है। इसे दुनिया भर में कई सारी किस्मों में उगाया जाता है। पॉपकॉर्न और स्वीट कॉर्न इसकी लोकप्रिय किस्में हैं।

पाचन क्रिया को करता है दुरुस्त

कार्न फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जिसे खाने से आपके पाचन तंत्र को काफी फायदा मिलता है। फाइबर की मदद से आपको मल त्यागने में आसानी होती है। साथ ही यह पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज आदि से भी निजात दिलाने में मदद करता है।


आपके दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

मक्का एंटीआक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है, जो आपके दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह हार्ट को नुकसान से बचाता है। मक्के में घुलनशील फाइबर भी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

कैंसररोधी गुण भी होते हैं

कार्न में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट आपके सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं, जो कैंसर का खतरा बन सकते हैं। मक्के में कैरोटीनॉयड भी होता है, जिसमें कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। कार्न में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह दोनों कैरोटीनायड आंखों के लिए महत्वपूर्ण हैं। ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन आपकी आंखों को उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन (एएमडी) से बचाने में मदद कर सकते हैं, जो वृद्ध वयस्कों में अंधेपन का एक प्रमुख कारण है।

कॉर्न ब्लड स्ट्रीम में शुगर के अब्जॉर्प्शन को कम करता है

फाइबर का एक अच्छा स्रोत होने की वजह कॉर्न ब्लड स्ट्रीम में शुगर के अब्जॉर्प्शन को कम करता है। इसकी वजह से डायबिटीज या प्रीडायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। मक्का विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। विटामिन सी आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और घाव को ठीक करने में आपकी मदद करता है।