• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona Cases in India: 24 घंटे में कोरोना के 358 नए केस, केरल में सबसे ज्यादा 300 मरीज, 3 की मौत

भारत के जिन राज्यों में कोरोना को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है और विशेष सावधानी बरती जा रही है, उनमें शामिल हैं - केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 21 Dec 2023 08:02:17 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 Dec 2023 09:26:21 AM (IST)
Corona Cases in India: 24 घंटे में कोरोना के 358 नए केस, केरल में सबसे ज्यादा 300 मरीज, 3 की मौत
Corona Cases in India: Dec 21, 2023 Latest Updates

HighLights

  1. फिर खतरनाक होता जा रहा कोरोना
  2. जेएन.1 वेरिएंट के मरीज बढ़े
  3. गोवा, महाराष्ट्र तक पहुंचा खतरा

एजेंसी, नई दिल्ली। देश में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 358 नए केस सामने आए हैं। साथ ही 3 मरीजों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा खतरा केरल में है, जहां 300 नए मरीज मिले हैं।

इससे पहले बुधवार को जेएन.1 वेरिएंट के 21 मामले सामने आए। इनमें सबसे अधिक 19 मामले गोवा में सामने आए हैं। एक मामला केरल और एक महाराष्ट्र में सामने आया है।

naidunia_imagenaidunia_image

Corona Cases in India: Dec 21, 2023 Latest Updates

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 614 नए मामले सामने आए हैं। 21 मई के बाद एक दिन में संक्रमण का यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,311 हो गई है। केरल में कोरोना के 292 नए मामले सामने आए और तीन मरीजों की मौत हो गई। केरल में सक्रिय मामलों की संख्या 2,041 हो गई है। कर्नाटक में 64 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई।


कोरोना के जेएन.1 वेरिएंट से फिलहाल डरने की जरूरत नहीं है। कोरोना के नए वेरिएंट की पहचान सबसे जरूरी है और इसके लिए राज्यों को टेस्टिग बढ़ानी पड़ेगी और सभी कोरोना पाजिटिव सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिग के लिए भेजना सुनिश्चित करना होगा। - मनसुख मांडविया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

अलर्ट पर अस्पताल, इन राज्यों में विशेष निगरानी

भारत के जिन राज्यों में कोरोना को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है और विशेष सावधानी बरती जा रही है, उनमें शामिल हैं - केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और महाराष्ट्र।

naidunia_image

नए वेरिएंट JN.1 को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट पर हैं। वैज्ञानिक इस स्ट्रेन की बारीकी से जांच कर रहे हैं। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल के अनुसार, देश भर में अब तक जेएन.1 सब-वेरिएंट के कुल 21 मामलों का पता चला है और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) जीनोम पर काम कर रही है।