• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covid-19 JN.1 alert: क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले कोरोना अलर्ट जारी, पढ़िए गाइडलाइन की बड़ी बातें

Christmas, New Year 2023 Corona guidelines: स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए इन नियमों के पालन पर जोर किया है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 19 Dec 2023 09:28:57 AM (IST)Updated Date: Tue, 19 Dec 2023 11:50:59 AM (IST)
Covid-19 JN.1 alert: क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले कोरोना अलर्ट जारी, पढ़िए गाइडलाइन की बड़ी बातें
कोरोना केस फिर बढ़ने लगे हैं।

HighLights

  1. केरल और गोवा में मिले JN.1 के मरीज
  2. कर्नाटक में मास्क अनिवार्य
  3. त्योहारों से पहले महामारी ने बढ़ाई चिंता

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत समेत अन्य देशों में कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने लगा है। केरल में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं गोवा में भी जेएन.1 के 15 मामले पाए गए हैं।

इसके बाद केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। राज्यों से अस्पतालों में पूरी तैयारियां रखने को कहा गया है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे कोरोना की बेसिक गाइडलाइन का पालन करें।


Christmas, New Year 2023 Corona guidelines

बुजुर्ग और बच्चे भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। यही बात कमजोर इम्यूनिटी वालों पर लागू होती है। जो लोग ऐसे स्थानों पर जा रहे हैं, वे मास्क का उपयोग करें।

घर या ऑफिस में समय-समय पर हाथ धोते रहें। सर्जी-जुकाम को हल्के में न लें। डॉक्टर से मिले और सलाह के अनुसार इलाज करवाएं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए इन नियमों के पालन पर जोर किया है। जहां संभव में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

कर्नाटक में मास्क अनिवार्य

केंद्र सरकार की गाइडलाइन जारी होने के बाद राज्यों ने भी सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। कर्नाटक सरकार ने खांसी, कफ और बुखार जैसे लक्षणों के मद्देनजर बुजुर्गों (60 वर्ष से अधिक) और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनने के लिए कहा है।