• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dental Health Alert: ठंडा खाने में झनझनाहट तो समय पर लें उपचार

समय के साथ दांतों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। इसका एकमात्र कारण खानपान की आदत है। डॉक्टरों की सलाह यही होती है कि समय रहते लक्षणों को पहचान...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 03 Feb 2025 02:13:32 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Feb 2025 10:42:42 PM (IST)
Dental Health Alert: ठंडा खाने में झनझनाहट तो समय पर लें उपचार

डॉ. कुलदीप सिंह राणा। खानपान में बदलाव के कारण आजकल कम उम्र में ही लोगों को दांतों से संबंधित समस्याएं होने लगी हैं। ये समस्याएं बच्चों में चाकलेट, जंक फूड, ज्यादा मीठा खाने से शुरू होती है। इसी के कारण दांतों में सड़न होने लग जाती है।

दांतों में कैविटी का बनना एक आम समस्या हो गई है। इससे कई लोग पीड़ित हैं। ऐसी दंत समस्या से निपटने के लिए रूट कैनाल उपचार मरीजों को राहत पहुंचाता है। यदि हमें दांत संबंधित समस्याओं से बचना हो तो जंक फूड, कोल्ड्रिंक आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।


रोज भोजन में पौष्टिक आहार को शामिल करना चाहिए। दांतों में दर्द होना, खाना फंसना, सूजन आना आदि समस्या होती है तो रूट कैनाल उपचार करवाना चाहिए। कई लोग ब्रश भी ठीक से नहीं करते हैं। इसके कारण भी दांत से संबंधित समस्याएं होने लगती है। इसलिए नियमित सुबह और रात में दो बार ब्रश करना चाहिए।

यह आदत बच्चों में होना चाहिए। वहीं बच्चे अपनी समस्या भी बना पाते हैं, ऐसे में हमें उनकी समय-समय पर जांच करवाना चाहिए। कई लोगों को ऐसा लगता है कि सफाई के कारण दांत कमजोर हो जाते हैं। ऐसा नहीं होता है। बदबू, खून आदि समस्याओं से निदान के लिए दांतों की सफाई करवानी पड़ती है।

यदि हमें ठंडा खाने पर झनझनाहट होती है तो समय पर इसकी जांच करवाकर उपचार करवाना चाहिए। आज के समय में इंदौर में आधुनिक पध्दति से मरीजों को इलाज की सुविधा मिलने लगी है।

-डॉ. कुलदीप सिंह राणा, सहायक प्राध्यापक (शासकीय दंत कालेज)