• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dental Health: दांतों की अच्छी सेहत के लिए कोल्ड्रिंक और जंक फूड खाने से बचें

Dental Health: दांत संबंधी समस्याओं पर डा. कुलदीप सिंह राणा ने दिए पाठकों के सवालों के जवाब।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 22 Jun 2023 09:33:52 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Jun 2023 11:05:09 PM (IST)
Dental Health: दांतों की अच्छी सेहत के लिए कोल्ड्रिंक और जंक फूड खाने से बचें

Dental Health: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। खानपान में बदलाव के कारण आजकल कम उम्र में ही लोगों को दांतों से संबंधित समस्याएं होने लगी हैं। ये समस्याएं बच्चों में चाकलेट, जंक फूड, ज्यादा मीठा खाने से शुरू होती है। इसी के कारण दांतों में सड़न होने लग जाती है। दांतों में कैविटी का बनना एक आम समस्या हो गई है। इससे कई लोग पीड़ित हैं। ऐसी दंत समस्या से निपटने के लिए रूट कैनाल उपचार मरीजों को राहत पहुंचाता है। यदि हमें दांत संबंधित समस्याओं से बचना हो तो जंक फूड, कोल्ड्रिंक आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। रोज भोजन में पौष्टिक आहार को शामिल करना चाहिए। दांतों में दर्द होना, खाना फंसना, सूजन आना आदि समस्या होती है तो रूट कैनाल उपचार करवाना चाहिए।

यह बात रूट कैनाल ट्रीटमेंट एवं स्माइल डिजाइन विशेषज्ञ तथा सहायक प्राध्यापक (शासकीय दंत कालेज) डा. कुलदीप सिंह राणा ने कहीं। वह बुधवार को नईदुनिया के हेलो डाक्टर कार्यक्रम में दांतों से जुड़े रोग से होने वाली समस्याएं और समाधान पर पाठकों के सवालों के जवाब दे रहे थे। साथ ही बताया कि कई लोग ब्रश भी ठीक से नहीं करते हैं। इसके कारण भी दांत से संबंधित समस्याएं होने लगती है।


naidunia_image

सवाल- मेरी उम्र 55 साल है, धूमपान भी नहीं करता हूं। ऐसे में दांतों की अच्छी सेहत के लिए क्या करना चाहिए? - राजेश अग्रवाल (देवास), अनिल कुछालिया (गुमास्ता नगर)

जवाब- भोजन में नियमित रूप से सब्जियां खाएं। कोल्ड्रिंक, जंक फूड आदि से दूर रहना चाहिए। गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करना चाहिए। दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। इससे दांतों की सेहत अच्छी रहती है।

सवाल- मैंने दाढ़ का इलाज करवाया था, लेकिन खाना फंसने लग गया है। क्या करें? -शरला शुक्ला, महू नाका

जवाब- एक बार रूट कैनाल का इलाज होता है तो दोबारा इंफेक्शन हो सकता है। अब उसी दांत को री-कैनाल कर वापस ठीक किया जा सकता है। ऐसी कोई परेशानी आ रही है तो एक बार विशेषज्ञ की सलाह लेना चाहिए।

सवाल- डेढ़ माह पहले रूट कैनाल करवाया था। खाने के दौरान दर्द होता है। -कमल बुंदेला, इंदौर

जवाब- ऐसा कम मामलों में होता है। यदि ऐसा कुछ हो रहा है तो दांतों का एक्सरे करवाना चाहिए। ताकि कारण पता चल सके।

सवाल- क्या दांतों की सफाई करवाने से दांत कमजोर हो जाते हैं? -उषा, इंदौर

जवाब- कई लोगों को ऐसा लगता है कि सफाई के कारण दांत कमजोर हो जाते हैं। ऐसा नहीं होता है। बदबू, खून आदि समस्याओं से निदान के लिए दांतों की सफाई करवानी पड़ती है।

सवाल- ठंडा खाने पर झनझनाहट होती है। क्या करें? -सिद्धांत यादव, इंदौर

जवाब- जांच करवाना चाहिए। रूट कैनाल करवाना पड़ेगा। सड़न हटानी पड़ेगी। इससे ठीक हो जाएगा।

सवाल- पान खाता हूं। दांतों में कालापन आ रहा है। -भगवानदास (स्कीम 140), प्रहलाद यादव (महू)

जवाब- पान के अधिक सेवन से भी दांतों में कालापन आता है, क्योंकि इसमें मीठापन होता है। शुरुआत में पता नहीं चलता लेकिन धीरे-धीरे दांत सड़ जाते हैं। दांतों की सफाई करवाएं और पान खाना कम करें।

सवाल- मेरी उम्र 67 वर्ष है। क्या दांतों के कारण आवाज बदल जाती है। -रमा खंडेलवाल, इंदौर

जवाब- दांतों से आवाज का सीधा संबंध नहीं होता है। यदि दांत नहीं है तो हवा के कारण इस तरह की परेशानी आ सकती है।

सवाल- 76 वर्ष की उम्र है। दांत हिल रहे हैं। खाना खाने के बाद परेशानी होती है। -ओमप्रकाश नाईक, तुलसी नगर

जवाब- पायरिया के कारण भी होता है। इसके लिए विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।

सवाल- दाढ़ निकाली है। दांत भी घिस गए हैं। इसका क्या समाधान है? -भूपेन्द्र कुमार जैन (वंदना नगर), सुनीता जैन (साईनाथ कालोनी)

जवाब- यदि दांत घिस रहे हैं और खानपान के दौरान परेशानी आती है तो ऐसे में विशेषज्ञ की सलाह लेना चाहिए।